Breaking News

कामाख्या मंदिर पहुंचीं निर्मला सीतारमण, मां कामाख्या के दर्शन कर की पूजा-अर्चना     |   अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शिल्पा शेट्टी ने दिया फिटनेस का संदेश, कहा- योग को जीवनशैली बनाएं     |   अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अक्षय कुमार ने किया योग, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया के साथ हुए शामिल     |   दिल्ली पुलिस ने 80 लाख रुपये की ऑनलाइन निवेश ठगी का किया भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार     |   नीट-यूजी पुनर्परीक्षा: देशभर में सुरक्षा कड़ी, परीक्षा केंद्रों पर तैयारियां पूरी     |  

IND vs SA: पहले दिन का खेल खत्म, दक्षिण अफ्रीका ने छह विकेट गंवाकर 247 रन बनाए

IND vs SA: दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के पहले दिन शनिवार को यहां भारत के खिलाफ स्टंप तक छह विकेट पर 247 रन बना लिए। टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला करने वाली दक्षिण अफ्रीका के लिए ट्रिस्टन स्टब्स ने 49 और कप्तान तेम्बा बावुमा ने 41 रन बनाए।

सेनुरन मुथुसामी 25 और काइल वेरेने एक रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। भारत की तरफ से कुलदीप याद ने तीन जबकि जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और रविंद्र जडेजा ने एक-एक विकेट लिया।