Breaking News

सुप्रीम कोर्ट के सीजेआई ने पश्चिम बंगाल में हुई रिकॉर्डतोड़ वोटिंग पर खुशी जताई     |   1984 सिख दंगे: SC का सज्जन कुमार को बीमार पत्नी से मिलने के लिए जमानत से इनकार     |   पश्चिम बंगाल में प्रचंड बहुमत आ रहा है, बीजेपी की सरकार बनने के करीब: अमित शाह     |   पश्चिम बंगाल चुनाव: ‘सरकार बनी तो भ्रष्टाचार पर श्वेत पत्र लगाएंगे’, बोले अमित शाह     |   पश्चिम बंगाल चुनाव: ‘दूसरे चरण में और उत्साह से वोटिंग होगी’, अमित शाह ने कहा     |  

सोमेश्वर में ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता हुई आयोजित

सोमनाथ स्टेडियम सोमेश्वर में ब्लॉक स्तरीय त्रिदिवीस खेलकूद प्रतियोगिता का उद्धाटन तहसीलदार नेहा धपोला, उपखंड शिक्षा अधिकारी हेमेंद्र जोशी ने किया। थानाध्यक्ष कार्यक्रम में थानाध्यक्ष कश्मीर सिंह, खेल संयोजक संजय जोशी, सह संयोजक कमला पांडे आदि ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। संचालन दिनेश तिवारी, मनीष पांडे ने किया। जबकि के डी जोशी, हेमवती जोशी ने सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों को बैच अलंकरण किया। इस अवसर पर विकास खंड के सभी स्कूलों के प्रधानाचार्य तथा खेल प्रशिक्षक मौजूद रहे।

प्रथम दिवस को अंडर 19 बालक वर्ग 100 मीटर दौड़ में निखिल आर्या, मोहित राना, पवन बिष्ट तथा बालिका वर्ग में प्रियंका आर्या, अनीता भंडारी, मोनिका क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे। 400 मीटर दौड़ अंडर 19 बालिका वर्ग में वंदना जोशी और बालक वर्ग में विनोद बिष्ट, अंडर 17 के बालिका वर्ग में मीनाक्षी राना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।