Breaking News

‘PM मोदी से हमारे रिश्ते अच्छे’, फ्रांस में द्विपक्षीय बैठक में बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   'पीएम मोदी के साथ कई मुद्दों पर हुई बात', मीटिंग के बाद बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   'मोदी शांत, संयमित और जबरदस्त...मैं उनके जैसा नहीं', पीएम की तारीफ में बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे पर PM मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी का आरोप, विशेषाधिकार समिति को सौंपी गई शिकायत     |   समाजवादी पार्टी के 25-26 सांसद टूटने को तैयार: केशव प्रसाद मौर्य     |  

IPL 2026: भुवनेश्वर कुमार ने आईपीएल में रचा इतिहास, 200 विकेट लेने वाले पहले तेज गेंदबाज बने

IPL 2026: आरसीबी के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ मैच में नया कीर्तिमान बना लिया है। भुवनेश्वर आईपीएल में 200 विकेट पूरे करने वाले दूसरे गेंदबाज बन गए हैं। भुवनेश्वर ने इसके साथ ही युजवेंद्र चहल की बराबरी कर ली है। भुवी से पहले सिर्फ चहल ही हैं जिन्होंने इस टूर्नामेंट दो सौ से ज्यादा विकेट लिए हैं।

भुवनेश्वर ने यह अभूतपूर्व उपलब्धि चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए मैच के दौरान हासिल की। उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के युवा बल्लेबाज आयुष म्हात्रे को आउट कर अपना 200वां विकेट पूरा किया।

भुवनेश्वर ने अपने चार ओवर में 41 रन देकर तीन विकेट लिए, जिससे उनके विकेटों की संख्या 202 हो गई, जबकि चहल के नाम 176 मैचों में 22.68 की औसत से 224 विकेट हैं।