Breaking News

अभिजीत दीपके की अपील खारिज, पुलिस ने CJP के प्रोटेस्ट की समयसीमा बढ़ाने से किया इनकार     |   'बंगाल बेड़ियों से आजाद हो गया है', तारकेश्वर में PM मोदी का TMC-लेफ्ट पर हमला     |   बंगाल में आपके वोट का परिवर्तन नजर आ रहा है: पीएम मोदी     |   ईरान पहुंचे पाकिस्तानी गृह मंत्री नकवी, शांति समझौते के बाद पहला हाई-लेवल दौरा     |   जंतर-मंतर पर जारी रहेगा प्रदर्शन! CJP फाउंडर दीपके बोले- शिक्षा मंत्री के इस्तीफे तक नहीं हटेंगे     |  

बदोनी और आर्य टी20 विश्व कप की तैयारी के लिए भारत ‘ए’ टीम से जुड़ेंगे, रणजी मैच में नहीं खेलेंगे

T20 World Cup: दिल्ली के कप्तान आयुष बदोनी और बल्लेबाज प्रियांश आर्य को टी20 विश्व कप के अभ्यास मैचों के लिए भारत ‘ए’ टीम में शामिल किया गया है जिससे वे गुरुवार से यहां मुंबई के खिलाफ खेले जाने वाले रणजी ट्रॉफी मैच का हिस्सा नहीं होंगे।

‘एमसीए-बीकेसी’ मैदान पर खेले जाने वाले इस मैच में आयुष दोसेजा दिल्ली की कप्तानी करेंगे। भारत ‘ए’ टीम दो फरवरी को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में अमेरिका के खिलाफ खेलेगी, जिसके बाद वो बेंगलुरू रवाना होगी, जहां वो सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में नामीबिया से भिड़ेगी।

बदोनी को इसी महीने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के दौरान पहली बार भारतीय टीम में शामिल किया गया था। वे हालांकि एकादश का हिस्सा नहीं बन सके थे।

टीम: आयुष दोसेजा (कप्तान), सनत सांगवान, वैभव कांडपाल, सुमित माथुर, प्रणव राजवंशी, सिद्धांत शर्मा, ध्रुव कौशिक, राहुल डागर, अनुज रावत (विकेटकीपर), दिविज मेहरा, आर्यन राणा, मनी ग्रेवाल, रोहन राणा, राहुल चौधरी।