Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

अयोध्या में जल्द तैयार होगा स्टेडियम, क्रिकेट और कई खेलों की अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधा

Ayodhya: उत्तर प्रदेश की पवित्र अयोध्या नगरी को जल्द नया उपहार मिलेगा। यहां क्रिकेट स्टेडियम तैयार होने के कगार पर है। अधिकारियों ने बताया कि डॉ. भीमराव आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम जल्द ही खेल विभाग को सौंप दिया जाएगा।

स्टेडियम में नौ बैडमिंटन कोर्ट, अंतरराष्ट्रीय स्तर का एथलेटिक्स ट्रैक, एक एस्ट्रोटर्फ हॉकी फील्ड और ओलंपिक के आकार का स्विमिंग पूल भी होगा। स्टेडियम में लगभग 25 हजार दर्शकों के बैठने की व्यवस्था होगी।

क्षेत्रीय खेल अधिकारी चंचल मिश्रा ने बताया, "ये डॉ. भीमराव आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय क्रीड़ा संकूल स्टेडियम है। यहां पर क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण सन 2006 से शुरुआत हुई इसकी, लेकिन बीच में कार्य बंद हो गया। बजट नहीं आवंटित हुआ, किंतु अब यह निर्माण कार्य सीएंडडीएस द्वारा 85 परसेंट पूरा कर लिया गया है। 15 परसेंट का कार्य बाकी है। पूरा होते ही, दो-तीन महीनों में ये खेल विभाग को हस्तगत हो जाएगा।"