Breaking News

ब्रिटेन: एंडी बर्नहैम ने लेबर पार्टी नेता और PM पद की दौड़ में उतरने का ऐलान किया     |   यूक्रेनी ड्रोन ने रूस के वोरोनिश इलाके में स्बोर्का सेमीकंडक्टर प्लांट पर हमला किया     |   बिहार: 'सम्राट चौधरी लालू-तेजस्वी फोबिया के शिकार हुए', बोले RJD नेता एजाज अहमद     |   लखनऊ के अलीगंज के पुरनिया इलाके में दुकान में लगी भीषण आग, अफरा-तफरी मची     |   राम मंदिर चंदा चोरी मामला: UP कांग्रेस 24 जून को पूरे राज्य में विरोध प्रदर्शन करेगी     |  

एशेज में ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका, कमिंस की जगह अब ये खिलाड़ी करेगा कप्तानी

Ashes Series: चयन समिति के अध्यक्ष जॉर्ज बेली ने पुष्टि की है कि अगर रेगुलर टेस्ट कप्तान पैट कमिंस अपनी पीठ की चोट से उबर नहीं पाते हैं, तो स्टीव स्मिथ इस साल एशेज में ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी करेंगे। इस चोट की वजह से कमिंस रविवार को पर्थ में पहले वनडे से भारत के खिलाफ शुरू होने वाली सीमित ओवरों की श्रृंखला से बाहर हो गए हैं।

उनके 21 नवंबर से पर्थ में शुरू होने वाले पहले एशेज टेस्ट में भी खेलने के आसार नहीं है और ऐसे हालात में पूर्व कप्तान स्मिथ ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी करेंगे। 'सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड' ने बेली के हवाले से कहा, "अगर पैट नहीं खेलते हैं तो स्मज (स्मिथ) कप्तान होंगे। हमारे लिए यह हमेशा की तरह है। यह फॉर्मूला काम कर गया है।"