Breaking News

दिल्ली में मॉनसून की दस्तक, IMD ने दी जानकारी     |   मुंबई मानसून अपडेट: ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर थमी रफ्तार, कुर्ला-सायन जाम     |   पूर्वोत्तर में बाढ़ से भारी तबाही, मल्लिकार्जुन खड़गे ने जताया दुख     |   केतन मर्डर केस: पुलिस ने आरोपी सिया के लाई डिटेक्टर टेस्ट की कोर्ट से मांगी मंजूरी     |   दिल्ली: तृणमूल कांग्रेस के 10 विधायक आज EC से मिलेंगे, ऋतब्रत बनर्जी करेंगे नेतृत्व     |  

INDvsBAN: अश्विन-जाडेजा ने भारत की लड़खड़ाती पारी को संभाला, पहले दिन का स्कोर 339-6

भारत के अनुभवी ऑलराउंडर जोड़ी रविचंद्रन अश्विन (नाबाद 102) और रवींद्र जडेजा (नाबाद 86) ने गुरुवार को सातवें विकेट के लिए 195 रनों की नाबाद साझेदारी की। इस पार्टनरशिप ने पहले टेस्ट मैच के शुरुआती दिन लड़खड़ाती भारतीय टीम को संभाल लिया। इससे पहले भारता का स्कोर चार विकेट पर 96 रन था। ये मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है।

भारत ने सुबह और लंच के बाद तीन-तीन विकेट गंवाए और चाय तक छह विकेट पर 176 रन बना लिए, जिसमें सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने धैर्य के साथ 56 रन बनाए। बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को शुरुआती झटके तब लगे जब उसने लगातार चार विकेट गंवा दिए। ये सभी तेज गेंदबाज हसन महमूद का शिकार बने। उन्होंने 58 रन देकर चार विकेट चटकाए।