Breaking News

CUET UG 2026: तकनीकी गड़बड़ी की बात NTA ने मानी, दोबारा होगी प्रभावित छात्रों की परीक्षा     |   नोएडा के स्पार्क मिंडा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, आग बुझाने में जुटी दमकल की 6 गाड़ियां     |   दिल्ली में आंधी-तूफान का खतरा, IMD का रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी     |   'मेरा क्या हाल किया गया, सबने देखा', सोनारपुर में हमले के बाद अभिषेक बनर्जी का BJP पर निशाना     |   ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक पर हमला     |  

IPL 2026: मार्क बाउचर ने PBKS को दी सलाह, कहा- बाकी मैचों में और भी बेखौफ रवैया अपनाएं

IPL 2026: दक्षिण अफ्रीका के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज मार्क बाउचर का मानना है कि पंजाब किंग्स इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अपने बाकी बचे मैचों में मानसिक रूप से खुद को तैयार करने और बेखाैफ रवैया अपनाने से फिर से लय हासिल कर सकता है।

पंजाब की टीम गुरुवार को यहां मुंबई इंडियंस से छह विकेट से हार गई थी, जो उसकी लगातार पांचवीं पराजय थी। बाउचर ने कहा, ‘‘पंजाब किंग्स लगातार करीबी हार के कारण इस स्थिति में पहुंचा है। कभी-कभी शीर्ष चार में बने रहने और क्वालीफाई करने की संभावनाओं के बारे में सोचने से अतिरिक्त दबाव पड़ सकता है। इस तरह की मानसिकता से दूर रहने से उन्हें मदद मिल सकती है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अगर उसकी टीम बाकी बचे मैचों में बेखौफ रवैया अपनाती है और इस सोच के साथ खेलती है कि अब खोने के लिए कुछ नहीं है तो उस पर से दबाव कम होगा। आईपीएल ऐसा टूर्नामेंट है जहां समीकरण तेजी से बदलते हैं और पंजाब किंग्स को मानसिक रूप से खुद को तैयार करना होगा।’’

भारत के पूर्व लेग स्पिनर पीयूष चावला ने कहा कि पंजाब की गेंदबाजी, विशेष रूप से उसके विदेशी तेज गेंदबाजों का प्रदर्शन उसकी सबसे बड़ी कमजोरी बन गया है। चावला ने कहा, ‘‘पंजाब किंग्स अब बहुत दबाव में हैं क्योंकि टूर्नामेंट में बने रहने के लिए उसे अपने शेष मैच जीतने ही होंगे। विदेशी गेंदबाजों के अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाने के कारण उसके लिए गेंदबाजी बड़ी चिंता का विषय बन गई है। उसके विदेशी तेज गेंदबाज फॉर्म और निरंतरता हासिल करने के लिए जूझ रहे हैं।’’