Breaking News

ईरान से क्रूड ऑयल खरीद के लिए जापान के ऑयल खरीदरों ने बातचीत की     |   'भक्ति का दिखावा, लूट का पेशा... यही RSS का असली चेहरा', पवन खेड़ा का X पोस्ट     |   मोनाको ब्लास्ट केस: इंटरपोल ने संदिग्ध महिला की पहचान की, यूक्रेनी टाइकून था टारगेट     |   पीएम मोदी 6 से 11 जुलाई तक इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड का दौरा करेंगे     |   चढ़ावा चोरी केस: आरोपी अनुकल्प मिश्रा ने कराई थी भव्य राम कथा, ₹50 लाख खर्च का दावा     |  

फाइनल में विश्व की नंबर एक खिलाड़ी से हारी अंशु मलिक, सिल्वर से करना पड़ा संतोष

Budapest: भारतीय महिला पहलवान अंशु मलिक को बुडापेस्ट रैंकिंग सीरीज कुश्ती टूर्नामेंट के फाइनल  में चीन की केक्सिन होंग से हार का सामना करना पड़ा। अंशु मलिक को 57 किलोग्राम वर्ग में सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा।

विश्व की नंबर एक खिलाड़ी के खिलाफ अंशु मलिक को 1-12 से हार झेलनी पड़ी। भारत की अंतिम पंघाल ने इससे पहले 53 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक हासिल किया जबकि स्टार पहलवान विनेश फोगट 50 किलोग्राम वर्ग के क्वार्टर फाइनल में चीन की जियांग झू से 0-5 से हार गई थीं। 

पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाले भारत के एकमात्र पुरुष पहलवान अमन सहरावत ने रजत पदक जीता था। हालांकि, वे फाइनल में जापान के री हिगुची से 1-11 से हार गए।