Breaking News

क्रिकेटर तिलक वर्मा ने मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी से मुलाकात की     |   चेन्नई: थर्मल पावर स्टेशन में बड़ा हादसा, 9 ने गंवाई जान, कई जख्मी     |   चेन्नई थर्मल पावर प्लांट में बड़ा हादसा, 9 लोगों की मौत     |   यूक्रेन युद्ध खत्म न होने की वजह से पुतिन से बहुत निराश हूं- डोनाल्ड ट्रंप का बयान     |   दिल्ली: सीआर पार्क के काली मंदिर पहुंचे पीएम मोदी, दुर्गा पूजा में हुए शामिल     |  

अन्नू रानी और प्रीति पाल को मिलेगा अर्जुन अवार्ड, जल्द ही दिल्ली में की जाएंगी सम्मानित

मेरठ की ओलंपियन खिलाड़ी जैवलिन थ्रोअर अन्नू रानी और पेरा खिलाड़ी प्रीति पाल को अर्जुन अवार्ड के लिए चुना गया है। दोनों का नाम अर्जुन पुरस्कार की लिस्ट में शामिल हुआ है। दोनों ही खिलाड़ियों को जल्द दिल्ली में इस पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

युवा मामले एवं खेल मंत्रालय ने आज राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2024 की घोषणा कर दी है। लिस्ट के अनुसार, 34 खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड मिला, जिसमें दो लाइफ टाइम कैटिगरी में शामिल हैं। पुरस्कार विजेताओं को 17 जनवरी, 2025 (शुक्रवार) को सुबह 11 बजे राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक विशेष समारोह में भारत के राष्ट्रपति से पुरस्कार प्राप्त होंगे।

इससे पहले रेसलर अलका तोमर को अर्जुन पुरस्कार मिल चुका है। अब अन्नू और प्रीति पाल मेरठ की दो और अर्जुन अवार्डी खिलाड़ी हो जाएंगी। मेरठ में खेलों के इस श्रेष्ठ अवार्ड से सम्मानित 3 खिलाड़ी हो जाएंगे। तीनों ही महिला खिलाड़ी हैं।

जहां मेरठ की प्रीति पाल ने पैरा ओलिंपिक 2024 में ब्रांज मेडल जीतकर देश का मान बढ़ाया था। प्रीति के दोनों पैर बचपन से जुड़े हुए थे। इसके कारण वो चल नहीं सकती थी। 10 साल तक उसने अपना जीवन बिस्तर पर बिताया। सेरेब्रल पाल्सी से पीड़ित प्रीति ने पेरिस के पैरालिंपिक मैदान में जब उसने देश को दौड़ में ब्रॉन्ज मेडल दिलाया तो खुशी का ठिकाना न रहा। पैराप्लेयर प्रीति पाल की बड़ी बहन नेहा और परिवार के लिए शुक्रवार को गर्व का दिन था।

आपको बता दे पैराएथलीट प्रीति पाल को सम्मानित करते सीएम योगी आदित्यनाथ
मुज़फ्फरनगर की मूल निवासी और मेरठ गंगानगर में रहने वाली प्रीति पाल को पैराओलंपिक में भारत को पदक दिलाने पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने सम्मानित भी किया था। प्रीति ने पैराओलंपिक में 100 मीटर एवं 200 मीटर टी-35 में कांस्य पदक जीता था। इस पर यूपी सरकार ने उन्हें 4 करोड़ रुपए का पुरस्कार दिया था। क्योंकि 30 अगस्त को प्रीति ने देश को पैरा ओलिंपिक में महिलाओं की 100 मीटर (टी35) रेस में कांस्य पदक दिलाया। प्रीति ने 14.31 सेकेंड में 100 मीटर की दूरी तय की थी। वो पैरा ओलंपिक के 2 इवेंट में शामिल हुई थीं।

मेरठ के बहादुरपुर गांव की महिला एथलीट जैवलिन थ्रोअर अन्नू रानी को भी इस पुरस्कार के लिए चुना गया है। अन्नू रानी ने पेरिस ओलिंपिक में महिला जैवलिन थ्रो के मुकाबले में भाग लिया। अन्नू क्वालिफाइंग राउंड में टॉप 15 तक ही पहुंची। अन्नू ने ओलंपिक में अपना 55.81 मीटर का सर्वश्रेष्ठ थ्रो किया। उनके अगले दो प्रयास 53.22 और 53.55 मीटर रहे। ग्रुप ए में 15वें स्थान का मतलब है कि वह पेरिस 2024 से बाहर हो गई थी।

इससे पहले अन्नू ने 3 अक्टूबर 2023। चाइना के हांगचाऊ में 19वें एशियन गेम्स के 10वें दिन महिलाओं की भाला फेंक प्रतियोगिता में अन्नू ने 62.92 मीटर भाला फेंककर भारत को स्वर्णिम सौगात से नवाजा। 72 साल बाद भारत को यह मेडल मिला था।

अन्नू रानी ने 2014 में 58.83 मीटर दूर जैवलिन फेंक कर नया नेशनल रिकॉर्ड बनाया था। सबसे बड़ी कामयाबी 2022 कॉमनवेल्थ गेम्स में आई। जब उन्होंने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। 

खेतों में गन्ना और डंडा फेंककर जैवलिन थ्रोअर बनी अन्नू रानी, भाई ने बढ़ाया आगे
लिगामेंट सर्जरी हुई, तब डॉक्टर ने कहा- अब जैवलिन थ्रो नहीं खेलना 2012 में नेशनल गेम्स से पहले अन्नू को घुटनों में लिगामेंट इंजरी हो गई थी। डॉक्टर ने कहा कि अब जैवलिन खेलना बंद कर दो। लेकिन, इस चोट से भी अन्नू ने हार नहीं मानी। अमरपाल अन्नू को स्वामी विवेकानंद सरस्वती के पास ले गए। मेरठ के टिकरी गांव में उनका गुरुकुल प्रभात आश्रम है।