Breaking News

हिमाचल: चंबा में टैक्सी खाई में गिरी, 8 टूरिस्ट्स की मौत     |   कोलकाता: ममता बनर्जी TMC नेताओं पर हुए हमले के विरोध में 2 जून को प्रदर्शन करेंगी     |   पश्चिम बंगाल: शुभेंदु कैबिनेट में कल 35 मंत्री शपथ लेंगे     |   पीएम आवास पर BJP केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक जारी, राज्यसभा चुनाव के उम्मीदवारों पर चर्चा     |   लखनऊ मेट्रो में लागू हुई ‘वन नेशन, वन कार्ड’ व्यवस्था, 15 जून से जारी होंगे नए NCMC     |  

IPL 2026: RCB कोच एंडी फ्लावर पर लगा जुर्माना, बाउंड्री नहीं मिलने पर अंपायर से की थी बदसलूकी

IPL 2026: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (आरसीबी) के मुख्य कोच एंडी फ्लावर पर मुंबई इंडियंस के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच के दौरान चौथे अंपायर के साथ बहस करने के कारण आचार संहिता का उल्लंघन करने पर उनकी मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है।

आईपीएल ने एक बयान में कहा, ‘‘रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के मुख्य कोच एंडी फ्लावर पर आईपीएल के खिलाड़ियों और टीम अधिकारियों के लिए आचार संहिता के लेवल एक का उल्लंघन करने के लिए उनकी मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है।’’

इसमें कहा गया है, ‘‘एंडी को आईपीएल की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.3 का उल्लंघन का दोषी पाया गया है जो ‘मैच के दौरान स्पष्ट रूप से अभद्र भाषा का प्रयोग’ करने से संबंधित है। ये घटना 17.2 ओवर में घटी जब एंडी ने चौथे अंपायर के साथ तीखी बहस की। एंडी ने अपराध स्वीकार किया और मैच रेफरी अमित शर्मा के फैसले को स्वीकार कर लिया है।

आरसीबी ने ये मैच दो विकेट से जीतकर अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया।