Breaking News

सीएम योगी आज रामपुर और बरेली के दौरे पर, विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात     |   कतर में बातचीत अधर में लटकी, ईरान ने कहा- अमेरिका से मीटिंग अभी नहीं है तय     |   कांग्रेस सांसदों के अयोध्या दौरे से पहले यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय हाउस अरेस्ट     |   वेनेजुएला में विनाशकारी भूकंप से नहीं थम रहीं मौतें, मृतकों की संख्या 1719 हुई     |   MP: राजगढ़ में खजूर खिलाने के बहाने 9 साल की मासूम से गैंगरैप     |  

मिचेल मार्श को कवर करने के लिए यहां हूं, ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ब्यू वेबस्टर ने कहा

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी ब्यू वेबस्टर का कहना है कि वे मिचेल मार्श को कवर करने के लिए यहां है, अगर जरूरत पड़ी तो वे उनकी जगह भी लेने के लिए तैयार हैं। मिशेल मार्श की सेहत फिलहाल ठीक नहीं है।

तस्मानिया के इस ऑलराउंडर को एडिलेड में बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के दूसरे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम में शामिल किया गया था और मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में होने वाले बॉक्सिंग डे टेस्ट के लिए उनकी जगह बरकरार रखी गई है।

वेबस्टर ने सोमवार को मेलबर्न में मीडिया से कहा, "हमारे पास पहले से ही एक ऑलराउंडर है और उसे अभी भी वो जगह मिली है। मैं बस उसे कवर करने के लिए यहां हूं। वे एक महान खिलाड़ी हैं। मिचेल शानदार क्रिकेटर और तीनों फॉर्मेट में खेले हैं। इसलिए जैसा कि मैंने पहले कहा कि मैं यहां सिर्फ इस बड़े खिलाड़ी को कवर करने के लिए हूं, अगर कुछ गलत होता है तो।"