Breaking News

नेपाल में ईंधन संकट के बीच सरकार का फैसला, अब हफ्ते में दो दिन छुट्टी     |   बंगाल के कूचबिहार पहुंचे पीएम मोदी, जनसभा को कर रहे संबोधित     |   कूचबिहार में प्रधानमंत्री मोदी बोले - रैली ने बदलाव पर मुहर लगा दी, बीजेपी की होगी प्रचंड जीत     |   बंगाल में संविधान की प्रक्रिया भी सुरक्षित नहीं, अधिकारियों को बंधक बनाया गया: PM मोदी     |   चुनाव में लालच रोकने के लिए ECI का एक्शन, जब्त किए ₹650 करोड़ की नकदी-शराब     |  

T20 क्रिकेट में अभिषेक शर्मा ने बनाए सबसे तेज 5000 रन, तोड़ा आंद्रे रसेल का विश्व रिकॉर्ड

IND vs NZ: भारत के स्टार सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने नागपुर में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में 35 गेंद पर 84 रन की विस्फोटक पारी खेलकर अपनी विश्व नंबर-1 टी20 बल्लेबाज की हैसियत को और मजबूत किया। साथ ही, इस पारी के साथ उन्होंने 5000 टी20 रन पूरे किए। अभिषेक ने ये उपलब्धि 165 पारियों में हासिल की और वह 5000 टी20 रन पूरे करने वाले चौथे सबसे तेज भारतीय बल्लेबाज बन गए।

उन्होंने यह मुकाम सबसे कम गेंदे खेलकर हासिल किया है। अभिषेक ने सिर्फ 2898 गेंदों का सामना करके 5000 रन पूरे किए। इस मामले में उन्होंने वेस्टइंडीज के ताकतवर ऑलराउंडर आंद्रे रसेल को पीछे छोड़ दिया। रसेल ने 5000 रन बनाने के लिए 2942 गेंदे खेली थीं। अब अभिषेक दुनिया के ऐसे पहले बल्लेबाज बन गए हैं जिन्होंने 2900 से भी कम गेंदों में 5000 रन ठोक दिए हैं।

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 25 से कम गेंद पर सबसे ज्यादा फिफ्टी लगाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं। आठवीं बार उन्होंने 25 या उससे कम गेंद पर अर्धशतक पूरा किया। अभिषेक शर्मा 84 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में आठ छक्के और पांच चौके लगाए।