Breaking News

दिल्ली में मॉनसून की दस्तक, IMD ने दी जानकारी     |   मुंबई मानसून अपडेट: ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर थमी रफ्तार, कुर्ला-सायन जाम     |   पूर्वोत्तर में बाढ़ से भारी तबाही, मल्लिकार्जुन खड़गे ने जताया दुख     |   केतन मर्डर केस: पुलिस ने आरोपी सिया के लाई डिटेक्टर टेस्ट की कोर्ट से मांगी मंजूरी     |   दिल्ली: तृणमूल कांग्रेस के 10 विधायक आज EC से मिलेंगे, ऋतब्रत बनर्जी करेंगे नेतृत्व     |  

एसीटी हॉकी: राजकुमार की हैट्रिक, भारत ने मलेशिया को 8-1 से धोया

युवा स्ट्राइकर राजकुमार पाल की हैट्रिक के दम पर गत विजेता भारत ने मलेशिया को 8 -1 से हराकर लगातार तीसरी जीत के साथ बुधवार को यहां हीरो एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में जगह बना ली। राजकुमार (तीसरा, 25वां और 33वां मिनट) के अलावा अराइजीत सिंह हुंडल (छठा और 39वां मिनट), जुगराज सिंह (सातवां मिनट), कप्तान हरमनप्रीत सिंह (22वां मिनट) और उत्तम सिंह (40वां मिनट) ने गोल दागे ।

मलेशिया के लिए अखिमुल्लाह अनवर (34वां मिनट) ने एकमात्र गोल किया । भारत तीन मैच जीतकर नौ अंक के साथ टॉप पर है । छह टीमों का टूर्नामेंट राउंड रॉबिन आधार पर खेला जा रहा है जिसमें टॉप चार टीमें 16 सितंबर को होने वाले सेमीफाइनल में पहुंचेंगी । फाइनल 17 सितंबर को खेला जाएगा।