Breaking News

अभिजीत दीपके की अपील खारिज, पुलिस ने CJP के प्रोटेस्ट की समयसीमा बढ़ाने से किया इनकार     |   'बंगाल बेड़ियों से आजाद हो गया है', तारकेश्वर में PM मोदी का TMC-लेफ्ट पर हमला     |   बंगाल में आपके वोट का परिवर्तन नजर आ रहा है: पीएम मोदी     |   ईरान पहुंचे पाकिस्तानी गृह मंत्री नकवी, शांति समझौते के बाद पहला हाई-लेवल दौरा     |   जंतर-मंतर पर जारी रहेगा प्रदर्शन! CJP फाउंडर दीपके बोले- शिक्षा मंत्री के इस्तीफे तक नहीं हटेंगे     |  

WPL 2026: दबाव में आना सही नहीं था, टीम के उतार-चढ़ाव वाले प्रदर्शन पर बोली एमआई की मुख्य कोच

WPL 2026: महिला प्रीमियर लीग के मौजूदा सीजन में मुंबई इंडियंस की खराब शुरुआत की वजह मुख्य कोच लीसा कीथली ने चोटों और प्लेइंग इलेवन में गड़बड़ी को बताया। शार्लोट एडवर्ड्स की कप्तानी में पिछले तीन सीजन में दो बार डब्ल्यूपीएल जीतने वाली एमआई ने टूर्नामेंट में हेले मैथ्यूज और जी कमलिनी की स्थिर सलामी जोड़ी के साथ प्रवेश किया था। लेकिन सीजन शुरू होने से पहले ही यह योजना तब बिगड़ गई जब मैथ्यूज को जांघ में चोट लगी, जिसके बाद कमलिनी उंगली की चोट के कारण बाहर हो गईं।

शुक्रवार को गुजरात जाइंट्स के हाथों 168 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए मिली एमआई की सीजन की पांचवीं हार के बाद कीथली ने कहा, "हमारी दो प्रमुख खिलाड़ियों की चोटें और बीमारी काफी मुश्किल साबित हुईं। हमें नए संयोजन खोजने पड़े और शायद कुछ चीजें थोड़ी अलग तरह से करनी पड़ीं।"

उन्होंने कहा, "हम सीजन में लय हासिल करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं और शुरुआत में ही दबाव में आकर मैच हारना ठीक नहीं था। हम वो संयोजन और साझेदारियां नहीं बना पाए।" कप्तान एशले गार्डनर और जॉर्जिया वेयरहैम के हरफनमौला प्रदर्शन के दम पर गुजरात जाइंट्स ने गत चैम्पियन मुंबई इंडियंस को 11 रन से हराकर महिला प्रीमियर लीग के एलिमिनेटर में प्रवेश कर लिया।