Breaking News

2020 दिल्ली दंगा: उमर खालिद-शरजील इमाम को झटका, जमानत अर्जी खारिज     |   अहमदाबाद में CG Semi OSAT फैसिलिटी पहुंचे PM मोदी, उद्घाटन के बाद जनसभा को करेंगे संबोधित     |   तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा फेरबदल, AIADMK छोड़ TVK में पहुंचे पूर्व मंत्री वैगैचेल्वन     |   समस्तीपुर में बड़ा हादसा, गंगा नदी पर बन रहे पुल का स्लैब गिरा, 4 मजदूर घायल     |   मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का बड़ा फैसला: 52 अधिकारियों के तबादले, 19 को प्रमोशन     |  

पांचवें ओएनजीसी पैरा गेम्स दिल्ली में शुरू, 370 एथलीट ले रहे हिस्सा

Delhi: पांचवें ओएनजीसी पैरा गेम्स शुक्रवार को नई दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में शुरू हो गए। पेट्रोलियम मंत्रालय के तहत आठ पेट्रोलियम कंपनियों की टीमें खेलों में भाग ले रही हैं। उद्घाटन समारोह में पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शिरकत की। 

ओएनजीसी में कॉर्पोरेट स्पोर्ट्स के प्रमुख विजय पाल सिंह ने कहा कि इस आयोजन के जरिये पैरा खिलाड़ियों को मंच मुहैया कराने की कोशिश की गई है। कारगिल जंग में हिस्सा ले चुके कैप्टन सांगवान ने कहा कि ऐसे टूर्नामेंटों से पैरा एथलीटों का हुनर सामने आता है।

11 मार्च तक चलने वाले इस आयोजन के दौरान आठ कैटेगरी में खिलाडी,  बैडमिंटन, टेबल टेनिस और एथलेटिक्स में एक दूसरे का दम परखेंगे।