Breaking News

दक्षिण मुंबई में पुरानी इमारत की बालकनी गिरी, एक व्यक्ति की मौत     |   'पाकिस्तान से बात हो...', PM मोदी-शहबाज को चिट्ठी लिखने वालों में मणिशंकर अय्यर और हुमायूं कबीर     |   चढ़ावा चोरी केस: लवकुश-अनुकल्प मिश्रा के घर समेत कई जगहों पर अयोध्या पुलिस की रेड     |   'सब लोग एक होकर पार्टी को मजबूत करो', लालू यादव की बड़ी अपील     |   कतर के पीएम से मिले कुशनर और विटकॉफ, अमेरिका-ईरान डील पर बड़ी चर्चा     |  

भारत में अगले साल 13-19 जनवरी तक होगा पहला खो खो वर्ल्ड कप, 24 देश लेंगे हिस्सा

New Delhi: भारत में जनवरी 2025 में पहला खो खो वर्ल्ड कप खेला जाएगा। इंटरनेशनल खो खो फेडरेशन के साथ मिलकर खो खो फेडरेशन ऑफ इंडिया 13 से 19 जनवरी के बीच इस टूर्नामेंट का आयोजन करेगा। इसमें 24 देश हिस्सा ले रहे हैं। केकेएफआई के अध्यक्ष सुधांशु मित्तल ने खो खो वर्ल्ड कप की तारीखों का ऐलान किया।

पहले खो खो वर्ल्ड कप में पांच महाद्वीपों के 24 देशों की पुरुष और महिला टीमें हिस्सा लेंगी। केंद्रीय खेल राज्य मंत्री रक्षा खड़से ने वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने वाले देशों के नाम का ऐलान किया। अफ्रीका महाद्वीप से घाना, केन्या, दक्षिण अफ्रीका और युगांडा हिस्सा लेंगे।

वहीं खो खो वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने वाले एशियाई देशों में मेजबान भारत के अलावा बांग्लादेश, भूटान, इंडोनेशिया, ईरान, मलेशिया, नेपाल, पाकिस्तान, दक्षिण कोरिया और श्रीलंका की पुरुष और महिला टीमें शामिल होंगी।

यूरोपीय देशों में इंग्लैंड, जर्मनी, नीदरलैंड्स और पोलैंड शामिल हैं। वहीं दक्षिणी अमेरिकी देशों में कनाडा, अमेरिका, ब्राजील और पेरू शामिल होंगे। ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप से न्यूजीलैंड की टीम शिरकत करेगी।