Breaking News

राम मंदिर चंदा चोरी मामले में टिन्नू यादव, अनुकल्प मिश्रा समेत 8 लोगों पर FIR दर्ज     |   चंदा चोरी केस: SIT की सिफारिश के बाद राम जन्मभूमि ट्रस्ट की शिकायत पर FIR दर्ज     |   भारत के हाई कमिश्नर दिनेश त्रिवेदी ने बांग्लादेशी राष्ट्रपति को परिचय पत्र सौंपा     |   उत्तर प्रदेश: संभल में राइस मिल में हादसा, टैंक में घुसे 2 मजदूरों की मौत     |   बिहार: PMCH के प्रिंसिपल डॉक्टर नरेंद्र प्रताप सिंह पर गिरी गाज, पद से हटाए गए     |  

मेरठ के शताब्दीनगर में युवकों ने पढ़ी हनुमान चालीसा, इसी मंदिर की एसएसपी से की थी शिकायत

मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र शताब्दीनगर में मंदिर में मंगलवार रात युवाओं ने हनुमान चालीसा का पाठ किया। जिस मंदिर से जुड़े मामले की शिकायत लेकर युवक कप्तान से मिलने पहुंचे थे, वहीं मंगलवार को हनुमान चालीसा पाठ किया। युवकों का कहना है कि ये हमारी सनातन संस्कृति है। इसे हम क्षरण नहीं होने देंगे।

आपको बता दे विशेष समुदाय का युवक करता आरती का विरोध सोमवार को शताब्दीनगर के रहने वाले दर्जनों लोगों के साथ भाजपा युवा मोर्चा के मंत्री अभिषेक संघी एसएसपी ऑफिस पहुंचे। अभिषेक ने बताया कि शताब्दीनगर के सेक्टर-5 में करीब 95 प्रतिशत हिंदू आबादी है। वहां केवल पांच प्रतिशत ही मुस्लिम परिवार रहते हैं। अभिषेक और उनके साथ पहुंचे दर्जनों लोगों ने एसएसपी को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि कॉलोनी में मौजूद मंदिर के लाउडस्पीकर पर सुबह शाम आरती की जाती है। जिसका इकबाल विरोध करता है।

जहां संरक्षिका के खिलाफ दी थी शिकायत कुछ दिन पहले भी मोहम्मद इकबाल ने मंदिर पर पहुंचकर लाउडस्पीकर का विरोध किया था और मंदिर की देख-रेख करने वाली महिला सुशीला देवी को मंदिर का लाउडस्पीकर बंद न करने पर झूठे मुकदमों में फंसने की धमकी दी थी।

मीडिया से बात करते हुए अभिषेक ने बताया कि इकबाल के खिलाफ उन्होंने परतापुर थाने में शिकायती पत्र दिया था। लेकिन पुलिस ने उस पर कोई कार्यवाही नहीं की है। सोमवार को पीड़ित लोगों ने एसएसपी से इकबाल पर कार्यवाही की मांग करते हुए महिला सुशील शर्मा की सुरक्षा की गुहार लगाई है और आरोपियों पर सख्त कार्यवाही की मांग की।

वहीं मामला संज्ञान में आने पर एसएसपी ने जांच के बाद कार्यवाही का आश्वासन दिया था। इसी मंदिर में युवकों ने हनुमान चालीसा पाठ किया।