Breaking News

पवन सिंह, निशांत कुमार समेत अन्य नव निर्वाचित MLC कल लेंगे शपथ     |   केन्या में विरोध-प्रदर्शन के दौरान पुलिस की गोलीबारी, एक व्यक्ति की मौत     |   झारखंड में बिजली गिरने से दो महिलाओं समेत सात लोगों की मौत     |   मुंबई: स्कूल बस पर गिरा पेड़, 10 छात्र सुरक्षित निकाले गए, एक बच्चे की मौत     |   दिल्ली के परिक्रमा रेस्टोरेंट में लगी आग     |  

Happy Dussehra Wishes 2023: विजयदशमी आज, दशहरे पर शेयर करें टॉप कोट्स और शुभकामना संदेश

अधर्म पर धर्म, बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक यह पर्व नवरात्रि के नौ दिनों के उपवास के बाद आता है. हिन्दू त्यौहारों में विशेष महत्व रखना वाला यह त्यौहार रावण दहन के साथ दशहरा पर्व का समापन होता है. इस बार दशहरा का महापर्व 24 अक्टूबर को मनाया जा रहा है. इस दिन सभी हर्षोल्लास से रावण पर प्रभु श्रीराम की जीत का जश्न मनाया जाता है. दशहरा वह समय है जब अंधेर पर प्रकाश की जीत होती है. दशहरा पर्व इस बात का अवलोकन कराता है कि जीवन में प्रकाश आने के लिए पहले अंधकार से लड़ना होगा. दशहरा पर्व जहां राम और रावण के युध्द से जुड़ा हुआ है, उसी तरह यह मां दुर्गा और महिषासुर के युध्द से भी जुड़ा हुआ है. ऐसा माना जाता है कि दस दिनो के बाद दशहरे के दिन मां दुर्गा ने महिषासुर पर विजय प्राप्त की थी. इसलिए यह पर्व और भी खास हो जाता है और आप दशहरा पर्व के ये संदेश एक दूसरे को भेज कर शुभकामनाएं दे सकते हैं. 

1. हर पल हो आपका जीवन सुनहरा,
घर आपके रहे सदा खुशियों का पहरा।

2. रामजी की कृपा से आप पर हो खुशियों की बौछार, 
ऐसी शुभकामनाएं हमाराी, आप करो स्वीकार।
दशहरे की शुभकामनाएं!

3. निर्बल के बल राम है, निर्धन के धन राम,
रावण वह जो कभी किसी के आएं ना काम।
दशहरे की हार्दिक बधाई!

4. चांद की चांदनी शरद की बहार,
फूलों की खुशबू अपनों का प्यार।
मुबारक हो आपको विजयदशमी का त्यौहार!

5. जब तक इंसान प्रभु राम के पथ पर चलेगा,
तब तक आतंकी रावण ऐसे ही जलेगा।
विश यू हैप्पी दशहरा!

6. आज दशहरा पर्व , रावण होगा हर ओर,
अपने अंदर के रावण का करें दहन, मनाए सही मायने में दशहरा।

7. राम की तरह आप पाएं अच्छाई, 
करें रावण की तरह बुराई का नाश
इस पावन पर्व पर यह है हमारी आस।