Breaking News

‘PM मोदी से हमारे रिश्ते अच्छे’, फ्रांस में द्विपक्षीय बैठक में बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   'पीएम मोदी के साथ कई मुद्दों पर हुई बात', मीटिंग के बाद बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   'मोदी शांत, संयमित और जबरदस्त...मैं उनके जैसा नहीं', पीएम की तारीफ में बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे पर PM मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी का आरोप, विशेषाधिकार समिति को सौंपी गई शिकायत     |   समाजवादी पार्टी के 25-26 सांसद टूटने को तैयार: केशव प्रसाद मौर्य     |  

काशी विश्वनाथ मंदिर में लगी वैदिक काल की घड़ी, पंचांग और खगोलीय घटनाओं की मिलती है जानकारी

Uttar Pradesh: वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर में शंकरचार्य चौक पर प्राचीन भारतीय सम्राट विक्रमादित्य के दौर वाली एक घड़ी स्थापित की गई है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस घड़ी को भेंट किया है। इसमें पारंपरिक हिंदू पंचांग के तत्व समाहित हैं। ये हिंदू खगोल विज्ञान में प्रयुक्त 27 चंद्र नक्षत्रों को भी दर्शाती है।

इन खासियतों की वजह से श्रद्धालु प्राचीन हिंदू खगोलीय ज्ञान और समय-निर्धारण प्रणाली को देख सकते हैं। भारत की प्राचीन विरासत को पुनर्जीवित करने और बढ़ावा देने की दिशा में एक कदम बढ़ाते हुए इस घड़ी को लगाया गया है। दर्शन करने आए कई श्रद्धालुओं ने मंदिर प्रशासन के इस कदम का स्वागत किया।

यह पहल काशी में आयोजित होने वाले तीन दिवसीय सांस्कृतिक उत्सव के साथ मेल खाती है, जो सम्राट विक्रमादित्य के जीवन और विरासत का सम्मान करता है।