Breaking News

दार्जिलिंग में भूस्खलन के कारण बंद हुई सड़कें, पर्यटक फंसे     |   लखनऊ अग्निकांड के बाद प्रयगराज में एक्शन, 86 गेस्टहाउस-होटल, बैंक्वेट हॉल का रजिस्ट्रेशन निरस्त     |   अरुणाचल प्रदेश के केयी पैन्योर में लगातार भारी बारिश से आई बाढ़, एक की मौत, 4 लापता     |   NEP 2020 के तहत क्लास-9 के पाठ्यक्रम में बदलाव, पढ़ाया जाएगा आपातकाल 1975-77 का विषय     |   दिल्ली: यमुना बाजार में O जोन क्षेत्र में अतिक्रमण पर बुलडोजर एक्शन, 300 से ज्यादा घर होंगे ध्वस्त     |  

उत्तराखंड: हेलमेट लगाकर केदारनाथ धाम की पैदल यात्रा करेंगे तीर्थयात्री

उत्तराखंड के केदारनाथ धाम की पैदल यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा के इंतजाम और पुख्ता होंगे। अब यात्रा मार्ग पर भारी बारिश के बीच फिसलन और डेंजर जोन में यात्रियों को हेलमेट पहनाकर रास्ता पार कराया जाएगा।

यात्रियों की सुरक्षा और ऐसी जगहों पर सावधानी बरतने की जानकारी देने के लिए अनाउंसमेंट सिस्टम और अलर्ट लाइट का भी इस्तेमाल किया जाएगा।

गढ़वाल के कमिश्नर विनय शंकर पांडे ने जिलाधिकारी सौरभ गढ़वाल से सड़क और पैदल मार्ग बहाली के लिए किए जा रहे कार्यों की रिपोर्ट ली। उन्होंने सोनप्रयाग और गौरीकुंड के बीच लैंडस्लाइड से प्रभावित इलाके में मास्क और हैलोजन लाइट लगाने के भी निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि इस साल भारी बारिश के कारण यात्रा मार्ग पर बार-बार लैंडस्लाइड हो रहा है। उन्होंने बताया कि अब तक मुख्यमंत्री ने मुआवजा और रास्ते की फिर से बहाली के लिए करीब 30 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है।