Breaking News

आयरलैंड-इंग्लैंड सीरीज: भारतीय टीम में नितीश कुमार रेड्डी की जगह सूर्यांश शेडगे को शामिल किया गया     |   हम यह सुनिश्चित करेंगे कि पेपर लीक न हो, अगली बार से कंप्यूटर-बेस्ड टेस्ट होगा: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान     |   आजादी से अब तक दिल्ली में जितनी झुग्गी-बस्तियां हैं उन सबको मिलेगा पक्का मकान: CM रेखा गुप्ता     |   लखनऊ अग्निकांड: घटनास्थल की जांच के बाद SIT टीम ने पीड़ितों के परिजनों से बात की     |   दरगाह के पास दीप जलाने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची तमिलनाडु सरकार     |  

पुरुषों को धोती-कुर्ता, महिलाओं को साड़ी-सूट, प्रयागराज के मनकामेश्वर मंदिर में अनुष्ठान के लिए ड्रेस कोड लागू

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश में प्रयागराज के मनकामेश्वर मंदिर में रुद्राभिषेक जैसे अनुष्ठान करने वालों को अब ड्रेस कोड का पालन करना होगा। मंदिर प्रशासन ने इससे जुड़े दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इसमें कहा गया है कि सिर्फ पारंपरिक पोशाक पहने लोग ही मंदिर में अनुष्ठान कर सकते हैं। अनुष्ठान में भाग लेने के लिए पुरुषों को धोती-कुर्ता और महिलाओं को साड़ी या सूट पहनना होगा।

यमुना के तट पर भगवान शिव को समर्पित मनकामेश्वर मंदिर का काफी महत्व है। खास मौकों पर यहां अनुष्ठान करने के लिए बड़ी संख्या में लोग आते हैं। अनुष्ठानों के लिए ड्रेस कोड लागू करने का फैसला हिंदू कैलेंडर के मुताबिक सावन का महीना शुरू होने के कुछ सप्ताह पहले आया है।

मंदिर के मुख्य पुजारी ने बताया, "हम लोगों का जो पुराना पौराणिक परिधान है, ऐतिहासिक है कि धोती पहन कर ही पुरुष बैठता है और महिलाएं साड़ी पहन कर पूजन में बैठती हैं। उसी में रुद्राभिषेक करने का यहां गाइडलाइन जारी की गई है। अगर ऐसा कोई पैंट पहन के आता है तो उसको जो है, यहां से धोती व्यवस्था कराई जाएगी और उसको पहनाई जाएगी। तभी वो रुद्राभिषेक या पूजन यहां कर पाएंगे। अन्यथा नहीं करने दिया जाएगा।"