Breaking News

फ्रांस में इबोला के पहले केस की पुष्टि हुई     |   रूस और भारत द्विपक्षीय व्यापार बढ़ाने की दिशा में काम कर रहे: क्रेमलिन     |   कोलकाता हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 4 हुई     |   कोलकाता हादसा: CM शुभेंदु अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे     |   कर्नाटक में 1 जुलाई से लागू होगी वीबीजी राम जी योजना     |  

तुंगनाथ धाम में तीर्थ यात्रियों का आंकड़ा 1 लाख के पार

तृतीय केदार के नाम से विश्व विख्यात व हिमालय में सबसे ऊंचाई पर विराजमान तुंगनाथ धाम में तीर्थ यात्रियों का आंकड़ा 1 लाख के पार पहुंच गया है। कपाट बन्द होने तक तुंगनाथ धाम में दर्शन करने वाले तीर्थ यात्रियों का आंकड़ा 1 लाख 30 हजार पहुंचने की संभावना बनी हुई है।

मंदिर समिति से मिली जानकारी के अनुसार तृतीय केदार तुंगनाथ धाम में अभी तक 55 हजार 941 पुरूष, 33 हजार 625  महिलायें, 10 हजार 285 नौनिहाल, 810 साधु - सन्यासी तथा 158 विदेशी सैलानी सहित कुल 1 लाख 810 तीर्थ यात्री, पर्यटक व सैलानी तुंगनाथ धाम में पूजा - अर्चना व जलाभिषेक कर चुके हैं।