Breaking News

इजरायली हमलों में 89 लोग मारे गए और 700 घायल: लेबनान     |   कुवैत का दावा- पॉवर स्टेशन, तेल टैंकर्स को ईरानी ड्रोन्स ने बनाया निशाना     |   अधीर रंजन चौधरी के काफिले की कार का हुआ एक्सीडेंट, ट्रक ने मारी टक्कर     |   नोएडा: गहरे गड्डे में भरे पानी में डूबने से एक स्टूडेंट की मौत     |   सऊदी अरब की ईस्ट-वेस्ट तेल पाइपलाइन पर ड्रोन हमला     |  

उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर के कर्मचारियों को दी गई स्पेशल ट्रेनिंग

मध्य प्रदेश के उज्जैन में मशहूर श्री महाकालेश्वर मंदिर के कर्मचारियों को बताया गया कि अचानक दिल का दौरा पड़ने पर कैसे मरीज की मदद की जाए। डॉक्टर विजय गर्ग ने इसकी ट्रेनिंग दी।

डॉक्टर विजय ने मंदिर के कर्मचारियों को प्रैक्टिकल करके बताया कि इमरजेंसी की हालत में किस तरह कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन या सीपीआर का इस्तेमाल किया जाए।

मशहूर श्री महाकालेश्वर मंदिर में रोजाना लाखों श्रद्धालु आते हैं। मंदिर के करीब 100 कर्मचारियों को दिल का दौरा पड़ने पर फौरन दी जाने वाली सीपीआर और दूसरे उपायों की ट्रेनिंग  दी गई।

मंदिर के अधिकारियों के मुताबिक उत्तर और पश्चिम भारत के ज्यादातर हिस्सों में पड़ रही तेज गर्मी को देखते हुए इस तरह की ट्रेनिंग जरूरी हैं।