Breaking News

ईरान ने अमेरिका के साथ डिप्लोमैटिक बातचीत बंद की     |   अगले 48 घंटे सावधान रहें: भारत सरकार का ईरान में रह रहे भारतीयों को संदेश     |   आज रात एक पूरी सभ्यता खत्म हो जाएगी: ट्रंप की ईरान को बड़ी धमकी     |   ईरान का पलटवार, इजरायल पर पहली बार बाइपॉड लॉन्चर्स से वार, शारजाह पर भी अटैक     |   ईरान: करज शहर में बिजली ठप, हमले में ट्रांसमिशन लाइनों पर गिरे प्रोजेक्टाइल     |  

देहरादून में महाशिवरात्रि के लिए खास तैयारी, एक करोड़ शिवलिंग किए जा रहे हैं तैयार

Uttarakhand: देहरादून के शंकरपुर में महाशिवरात्रि के लिए अनोखी तैयारी कर रहा है। मंदिर परिसर में मिट्टी से एक करोड़ शिवलिंग बनाए गए हैं। मंदिर के पुजारी के मुताबिक इन एक करोड़ शिवलिंग में 12 ज्योतिर्लिंगों की प्रतिकृतियां भी शामिल होंगी। इसके साथ ही 28 फरवरी से 7 मार्च तक आठ दिवसीय महायज्ञ का आयोजन कर शांति की प्रार्थना की जाएगी।

स्थानीय लोग भी शिवलिंगों को तैयार करने में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। मंदिर में महाशिवरात्रि के मौके पर हजारों भक्तों के इकट्ठा होने की उम्मीद है, ये आयोजन भक्ति भाव और सामुदायिक एकता को बढ़ाने के लिए आयोजित किया जा रहा है। इस साल महाशिवरात्रि का त्योहार 26 फरवरी को मनाया जाएगा।