Breaking News

‘PM मोदी से हमारे रिश्ते अच्छे’, फ्रांस में द्विपक्षीय बैठक में बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   'पीएम मोदी के साथ कई मुद्दों पर हुई बात', मीटिंग के बाद बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   'मोदी शांत, संयमित और जबरदस्त...मैं उनके जैसा नहीं', पीएम की तारीफ में बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे पर PM मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी का आरोप, विशेषाधिकार समिति को सौंपी गई शिकायत     |   समाजवादी पार्टी के 25-26 सांसद टूटने को तैयार: केशव प्रसाद मौर्य     |  

Uttarakhand: रामनगर में हैं श्री हनुमान धाम, बजरंग बली के 21 रूपों के होते हैं एक साथ दर्शन

उत्तराखंड के रामनगर में श्री हनुमान धाम श्रद्धालुओं के लिए एक प्रमुख धार्मिक स्थल के रूप में उभरा है। स्थानीय लोगों और मंदिर अधिकारियों के अनुसार, ये दुनिया का एकमात्र मंदिर है जहां भगवान हनुमान के सभी 21 दिव्य स्वरूपों के एक साथ दर्शन किए जा सकते हैं। 

ये तीर्थ धाम 'इच्छा पूर्ति' के नाम से भी मशहूर है। इस पवित्र स्थान पर दूर-दूर से श्रद्धालु आते हैं। यहां वे अटूट आस्था के साथ बजरंग बली को अपनी मुराद लिखकर देते हैं। हर साल यहां लाखों लोग आते हैं। ये मंदिर कॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यान के पास है। यहां आने वाले ज्यादातर लोग मंदिर में भी दर्शन करने पहुंचते हैं।