Breaking News

भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में शामिल पुलिसकर्मियों के खिलाफ FIR दर्ज     |   लखनऊ अग्निकांड मामले में SIT की जांच शुरू     |   राजस्थान के 19 जिलों में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट     |   लखनऊ अग्निकांड: सभी आरोपियों को जेल भेजा गया     |   CUET UG के नतीजे घोषित     |  

UP: अयोध्या में राम नवमी को दीपोत्सव की तैयारी, डेढ़ लाख से ज्यादा दीये जलाए जाएंगे

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम नवमी को डेढ़ लाख से ज्यादा दीये जलाने की तैयारी चल रही है। पवित्र सरयू नदी के तट पर विशेष दीपोत्सव का आयोजन किया जाएगा। अयोध्या में छह अप्रैल को राम नवमी के दिन कई विशेष कार्यक्रम आयोजित होंगे। दीपोत्सव उनमें से एक है।

यूपी के पर्यटन विभाग के उप-निदेशक ने बताया कि, "दीपोत्सव जो है, यहां अयोध्या हाट से मेन रोड से जो है चौधरी चरण सिंह घाट जो महोत्सव स्थल के बिल्कुल निकट है, वहां पर है। डेढ़ लाख से ज्यादा दीपक जलेंगे। और ये शिक्षा विभाग के अधिकारियों से जो है, हमारा समन्वय हो गया है, वहां से वॉलिंटियर मिलेंगे, सामग्री जो है, हम लोग उनको उपलब्ध कराएंगे।"