Breaking News

राम मंदिर चंदा चोरी मामले में टिन्नू यादव, अनुकल्प मिश्रा समेत 8 लोगों पर FIR दर्ज     |   चंदा चोरी केस: SIT की सिफारिश के बाद राम जन्मभूमि ट्रस्ट की शिकायत पर FIR दर्ज     |   भारत के हाई कमिश्नर दिनेश त्रिवेदी ने बांग्लादेशी राष्ट्रपति को परिचय पत्र सौंपा     |   उत्तर प्रदेश: संभल में राइस मिल में हादसा, टैंक में घुसे 2 मजदूरों की मौत     |   बिहार: PMCH के प्रिंसिपल डॉक्टर नरेंद्र प्रताप सिंह पर गिरी गाज, पद से हटाए गए     |  

प्रयागराज महाकुंभ 2025: साफ-सफाई के इंतजामों पर खास ध्यान, लगाए गए करीब 15,000 कर्मचारी

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में सोमवार से महाकुंभ शुरू हो गया है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु पवित्र स्नान के लिए प्रयागराज पहुंच रहे हैं। ऐसे में यहां साफ-सफाई के इंतजामों पर खास ध्यान दिया जा रहा है। करीब 15,000 सफाई कर्मचारियों को सफाई के काम में लगाया गया है। इनकी पूरी कोशिश है कि महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए गंगा स्वच्छ रहे।

ये कर्मचारी पानी से फूल और दूसरे सामान अलग कर रहे हैं, जिसे भक्तों ने नदी में चढ़ाया था। सफाई कर्मचारी प्रेम कुमार का कहना है कि उनकी ड्यूटी पांच जनवरी से लगी हुई है। जब तक मेला चलेगा, तब तक उन्हें यही काम करना है। 15,000 सफाई कर्मचारियों के अलावा, 150 'गंगा सेवा दूत' (स्वयंसेवक) भी काम कर रहे हैं।