30 अप्रेल को अक्षय तृतीया पर्व के शुभ अवसर पर गंगोत्री धाम के कपाट श्रद्धांलुओं के लिए खोले जाएंगे इसी के साथ ही उत्तराखंड की चारधाम यात्रा की विधिवत शुरुआत हो जाएगी। आज धर्मनगरी हरिद्वार स्थित पंचायती अखाड़ा निरंजनी में मां मनसा देवी चरण पादुका मंदिर से गंगोत्री धाम के लिए भोग प्रसाद सामग्री को अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद अध्यक्ष महंत रविंद्र पुरी द्वारा रवाना किया गया। मा मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट ने एक ट्रक भोग प्रसाद सामग्री गंगोत्री धाम के लिए भेजी है। उत्तराखंड में 30 अप्रेल अक्षय तृतीया के शुभ महूर्त में चारधाम यात्रा की शुरुआत हो रही हैं सबसे पहले 30 अप्रेल को यमुनोत्री और गंगोत्री के कपाट खोले जाएंगे जबकि 2 मई को केदारनाथ धाम के कपाट श्रद्धांलुओं के लिए खोल दिए जाएंगे और 4 मई को बद्रीनाथ धाम मंदिर के कपाट श्रद्धांलुओं के लिए खोले जाएंगे।
गंगोत्री धाम के लिए हरिद्वार से भोग प्रसाद सामग्री रवाना
You may also like
उत्तर प्रदेश सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की जनसंपर्क टीम ने विशाल भंडारे का किया आयोजन.
अब तक 12 लाख से ज़्यादा श्रद्धालु केदारनाथ पहुँचे, प्रशासन ने मॉनसून को लेकर जारी की एडवाइज़री.
अमरनाथ यात्रा से पहले हाई अलर्ट पर पुलिस, पहलगाम और अनंतनाग में बढ़ाई गई सुरक्षा.
वाराणसी के गंजारी स्टेडियम में दिखेगी काशी की झलक, भगवान शिव के प्रतीकों को दी गई है खास जगह.