Breaking News

बिहार सीएम नीतीश कुमार ने 14 अप्रैल को बुलाई कैबिनेट की बैठक     |   कर्नाटक कांग्रेस के करीब 30 विधायक दिल्ली के लिए रवाना     |   पश्चिम बंगाल: नेताजी के प्रपौत्र चंद्र कुमार बोस ने टीएमसी जॉइन की, बीजेपी से इस्तीफा     |   बिहार में नए सीएम बनाने की कवायद तेज, शिवराज सिंह चौहान ऑब्जर्वर बनाए गए     |   मुंबई: मशहूर गायिका आशा भोसले का ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन     |  

ईद-उल-फितर पर नमाज अदा करने लोग पहुंचे जामा मस्जिद और निजामुद्दीन दरगाह

दिल्ली में ईद-उल-फितर के मौके पर लोग नमाज अदा करने के लिए बड़ी संख्या में जामा मस्जिद और निजामुद्दीन दरगाह पहुंच रहे हैं। ईद-उल-फितर के साथ ही रमजान का पाक महीना भी खत्म हो गया। ईद-उल-फितर के मौके पर निजामुद्दीन दरगाह को बेहतरीन तरीके से सजाया गया है। दरगाह में लोग नमाज पढ़ रहे हैं और उनकी इबादत की गूंज सुनाई दे रही है। दिल्ली की जामा मस्जिद में भी नमाज पढ़ने के लिए लोगों की भारी भीड़ दिख रही है।

ईद-उल-फितर सिर्फ रमजान का महीना खत्म होने का ही नहीं बल्कि सांप्रदायिक एकजुटता और नए तरीके से आध्यात्म से जुड़ने का भी प्रतीक है। मस्जिद के आस-पास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए है। बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है।