बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश से जुड़े प्रवासी भारतीयों ने पश्चिम लंदन के हाउंस्लो स्थित ब्रह्मर्षि मिशन में छठ महापर्व की शुरुआत की। इस मौके पर चार दिवसीय त्योहार के पहले दिन खरना उत्सव मनाया गया। ये आयोजन गैर-लाभकारी संस्था बिहारी कनेक्ट यूके की ओर से किया गया था। व्रती महिलाओं और श्रद्धालुओं के लिए विशेष पंडाल लगाया गया, जहां उन्होंने पूजा-अर्चना की और प्रसाद बांटा। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने पारंपरिक छठ गीत गाए और मुख्य भोजनालय में सामूहिक भोज का आयोजन हुआ। रविवार को खरना, संध्या अर्घ और उषा अर्घ के तीन दिवसीय छठ अनुष्ठान की शुरुआत हुई।
लंदन में प्रवासी भारतीयों ने छठ महापर्व मनाया
You may also like
अब तक 12 लाख से ज़्यादा श्रद्धालु केदारनाथ पहुँचे, प्रशासन ने मॉनसून को लेकर जारी की एडवाइज़री.
अमरनाथ यात्रा से पहले हाई अलर्ट पर पुलिस, पहलगाम और अनंतनाग में बढ़ाई गई सुरक्षा.
वाराणसी के गंजारी स्टेडियम में दिखेगी काशी की झलक, भगवान शिव के प्रतीकों को दी गई है खास जगह.
मुकेश अंबानी ने किए बद्रीविशाल के दर्शन, देश की सुख-समृद्धि की कामना की.