Breaking News

पवन सिंह, निशांत कुमार समेत अन्य नव निर्वाचित MLC कल लेंगे शपथ     |   केन्या में विरोध-प्रदर्शन के दौरान पुलिस की गोलीबारी, एक व्यक्ति की मौत     |   झारखंड में बिजली गिरने से दो महिलाओं समेत सात लोगों की मौत     |   मुंबई: स्कूल बस पर गिरा पेड़, 10 छात्र सुरक्षित निकाले गए, एक बच्चे की मौत     |   दिल्ली के परिक्रमा रेस्टोरेंट में लगी आग     |  

केदारनाथ में 18 लाख के पार श्रद्धालुओं की संख्या ,व्यवस्थाओं को लेकर नाराज तीर्थयात्री

हिमालय में विराजमान ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग केदारनाथ धाम में इस वर्ष रिकार्ड 18 लाख से अधिक तीर्थयात्री बाबा के दर्शन कर पुण्य अर्जित कर चुके हैं। श्री केदारनाथ धाम के कपाट बंद होने में अभी 15 दिन का समय शेष है, इसी को देखते हुए प्रतिदिन 10 हज़ार के करीब श्रद्धालु बाबा के दर्शनों को पाहुँच रहे हैं।

मन्दिर समिति कार्यधिकारी आर सी तिवारी ने बताया कि इस वर्ष रिकार्ड तीर्थयात्री केदारनाथ धाम में दर्शन कर चुके हैं वहीं मंदिर के कपाट बंद होने में 15 दिन का समय शेष है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन को पाहुँच रहे हैं।

वहीं तीर्थयात्री इस वर्ष व्यवस्थाओं को लेकर सहमत दिखे लेकिन कुछ तीर्थ यात्रियों ने धाम में व्यवस्थाओं को लेकर नाराजगी भी जाहिर की।