Breaking News

दार्जिलिंग में भूस्खलन के कारण बंद हुई सड़कें, पर्यटक फंसे     |   लखनऊ अग्निकांड के बाद प्रयगराज में एक्शन, 86 गेस्टहाउस-होटल, बैंक्वेट हॉल का रजिस्ट्रेशन निरस्त     |   अरुणाचल प्रदेश के केयी पैन्योर में लगातार भारी बारिश से आई बाढ़, एक की मौत, 4 लापता     |   NEP 2020 के तहत क्लास-9 के पाठ्यक्रम में बदलाव, पढ़ाया जाएगा आपातकाल 1975-77 का विषय     |   दिल्ली: यमुना बाजार में O जोन क्षेत्र में अतिक्रमण पर बुलडोजर एक्शन, 300 से ज्यादा घर होंगे ध्वस्त     |  

नैनीताल में मां नंदा सुनंदा महोत्सव की शुरुआत, सीएम धामी ने किया शुभारंभ

नैनीताल में मां नंदा-सुनंदा महोत्सव-2024 की शुरुआत हो चुकी है. इसके उद्घाटन के अवसर पर सीएम धामी ने कार्यक्रम को वर्चुअली संबोधित किया. इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी को नंदा महोत्सव-2024 की शुभकामनाएं दी. सीएम धामी ने कहा मां नंदा-सुनंदा सभी श्रद्धालुओं और प्रदेशवासियों की मनोकामनाएं पूर्ण करें. इसके बाद मां नंदा- सुनंदा की मूर्ति निर्माण के लिए एक दल कदली वृक्ष लेने के लिए मंगोली के रोखड़ गांव रवाना हुआ. जहां से कदली वृक्ष नैनीताल लाया जाएगा. जिससे मां नंदा-सुनंदा की मूर्ति बनाई जाएगी.

नैनीताल में 122 वे नंदा देवी महोत्सव का रंगा-रंग आगाज हो गया. रामसेवक प्रांगण में विधि विधान के अनुसार रामसेवक सभा के पुरोहित पंडित भगवती प्रसाद जोशी ने वेद और मंत्र उच्चारण के साथ पूजा अर्चना की. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने फोन के माध्यम और विधायक नैनीताल सरिता आर्या, एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा ने महोत्सव का शुभारंभ किया.