Breaking News

शांति वार्ता विफल होने पर ट्रंप ने ईरानी प्रशासन पर की आपत्तिजनक टिप्पणी     |   असम पुलिस की कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के घर छापेमारी, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही है मदद     |   लखनऊ: योगी कैबिनेट की बैठक शुरू, शिक्षामित्रों के मानदेय बढ़ाने समेत कई प्रस्ताव पर होगी चर्चा     |   इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी चेतावनी, कहा- ट्रेनों और रेलवे लाइनों से दूर रहने की दी सलाह     |   लखनऊ: योगी कैबिनेट की बैठक शुरू, शिक्षामित्रों के मानदेय बढ़ाने समेत कई प्रस्ताव पर होगी चर्चा     |  

Mahavir Jayanti 2025 : जैन धर्म का प्रमुख त्योहार महावीर जयंती आज

चैत्र महीने की शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को महावीर जयंती मनाई जाती है. इस साल ये खास तिथि आज यानी 10 अप्रैल को पड़ रही है. ऐसे में आज 10 अप्रैल को देशभर में महावीर जयंती मनाई जा रही है. इस खास मौके पर आप अपनों के साथ खास संदेश शेयर कर उन्हें महावीर जयंती 2025 की शुभकामनाएं दे सकते हैं.महावीर जयंती जैन धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है. महावीर जयंती हर वर्ष भगवान महावीर के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में मनाई जाती है. भगवान महावीर को जैन धर्म का 24वां तीर्थंकर माना जाता है. हर साल ये त्योहार चैत्र महीने की शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है. इस वर्ष ये त्योहार 10 अप्रैल को मनाया जा रहा है. 

महावीर स्वामी ने समाज को करुणा, प्रेम और आत्मसंयम का संदेश दिया. उन्होंने बताया कि सच्चा सुख बाहरी भोग-विलास में नहीं, बल्कि आत्मा की शुद्धि और संयमित जीवन में है. उनका जीवन अहिंसा, सत्य, ब्रह्मचर्य जैसे सिद्धांतों पर आधारित था, जो आज भी लोगों को एक नैतिक और शांतिपूर्ण जीवन जीने की प्रेरणा देता है.

महावीर जयंती न केवल जैन समुदाय के लिए बल्कि सभी धर्मों और पंथों के लोगों के लिए एक प्रेरणास्रोत है. इस दिन मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना होती है, जुलूस निकाले जाते हैं और प्रवचनों का आयोजन होता है. इन सब से अलग लोग अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और करीबी लोगों को महावीर जयंती की ढेरों शुभकामनाएं भी देते हैं.