Breaking News

देहरादून: कार के सामान की दुकान में लगी आग     |   मई में भारत की इंडस्ट्रियल ग्रोथ बढ़कर 5.1 प्रतिशत हुई, अप्रैल में 4.9 फीसदी थी     |   2021 बंगाल हिंसा-हत्या केस: CBI ने आरोपी खालिद उज जमान को अरेस्ट किया     |   राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 30 जून से 1 जुलाई तक आंध्र प्रदेश के दौरे पर रहेंगी     |   राजा रघुवंशी मर्डर केस में मेघायल हाई कोर्ट ने सोनम की जमानत बरकरार रखी     |  

राम मंदिर के दर्शन करने अयोध्या पहुंचे यूपी के विधायक, लोगों ने फूल बरसाकर स्वागत किया

Ram Mandir Ayodhya: उत्तर प्रदेश के विधायकों की बस के अयोध्या पहुंचने पर लोगों ने फूलों की बारिश कर उनका जोरदार स्वागत किया। उत्तर प्रदेश विधानमंडल के दोनों सदनों के कई सदस्य नवनिर्मित राम मंदिर के दर्शन के लिए रविवार को लखनऊ से अयोध्या रवाना हुए। 

समाजवादी पार्टी के नेताओं को छोड़कर ज्यादातर विधायकों ने अयोध्या जाने की सहमति दे दी है। पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने निमंत्रण अस्वीकार कर दिया। राम मंदिर में राम लला की पूजा-अर्चना करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना ने दोनों सदनों के सदस्यों को आमंत्रित किया था।