Breaking News

‘PM मोदी से हमारे रिश्ते अच्छे’, फ्रांस में द्विपक्षीय बैठक में बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   'पीएम मोदी के साथ कई मुद्दों पर हुई बात', मीटिंग के बाद बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   'मोदी शांत, संयमित और जबरदस्त...मैं उनके जैसा नहीं', पीएम की तारीफ में बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे पर PM मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी का आरोप, विशेषाधिकार समिति को सौंपी गई शिकायत     |   समाजवादी पार्टी के 25-26 सांसद टूटने को तैयार: केशव प्रसाद मौर्य     |  

Uttarakhand: अल्मोड़ा के होलियारों की टोली पहुंची रामनगर, होली के गीत गाते हुए जमाया रंग

Holi 2025: होली नजदीक आते ही उत्तराखंड के रामनगर में इस तरह की टोलियां नजर आने लगी हैं। अल्मोड़ा के होलियारों की ये टोली शहर के ज्यादातर इलाकों में खूब रंग जमा रही हैं। रामनगर की गलियों में पारंपरिक परिधानों में सजे-धजे होलियार झोड़ा स्टाइल में डांस करते और होली गीत गाते नजर आ रहे हैं।

होलियारों के गीतों से माहौल रंगीन हो उठा है और हर ओर गीतों की धुनें छाई हुई हैं। रामनगर में होली मनाने की ये पुरानी परंपरा है। इसमें कई ग्रुप राज्य के अलग-अलग शहरों में जाते हैं और लोगों को उनकी सांस्कृतिक विरासत की याद दिलाते हैं।

होलियारों की इन टोलियां में पहले सैंकड़ों लोग हुआ करते थे लेकिन गुजरते वक्त के साथ अब ये तादाद कम होती जा रही है। कुछ बुजुर्ग आज भी इस कला को जिंदा रखे हुए हैं। बरसों पुरानी होली की इस पारंपरिक विधा पर मंडराते संकट के बावजूद लोगों को अपनी इस परंपरा पर गर्व है। वो कहते हैं कि इस परंपरा को जारी रखने के लिए वो कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।