Breaking News

पवन सिंह, निशांत कुमार समेत अन्य नव निर्वाचित MLC कल लेंगे शपथ     |   केन्या में विरोध-प्रदर्शन के दौरान पुलिस की गोलीबारी, एक व्यक्ति की मौत     |   झारखंड में बिजली गिरने से दो महिलाओं समेत सात लोगों की मौत     |   मुंबई: स्कूल बस पर गिरा पेड़, 10 छात्र सुरक्षित निकाले गए, एक बच्चे की मौत     |   दिल्ली के परिक्रमा रेस्टोरेंट में लगी आग     |  

Gangotri Dham: गंगोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए हुए बंद

Gangotri Dham: आज गंगोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिए गए, इसके बाद मां गंगा की डोली मुखवा के लिए रवाना हो गई है।

इसके साथ ही बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने की प्रक्रियाएं शुरू हो गई है, धार्मिक परंपरा के अनुसार पूजा-अर्चना और भोग लगने के बाद धाम परिसर में भगवान गणेश मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। जबकि बदरीनाथ धाम के कपाट 18 नवंबर को अपराह्न 3 बजकर 33 मिनट पर बंंद किए जाएंगे।

आज सुबह 11 बजकर 45 मिनट अन्नकूट के पावन पर्व पर वैदिक मतों गंगा शस्त्र धारा नामक पाठके द्वारा शीतकाल में 6 महीने के लिए बंद कर दिए गए, बता दे कि आज हजारों की संख्या में लोग यहां पर उपस्थित रहे और मां गंगा की उत्सव डोली भैरव घाटी होते हुए मुखवा के लिए प्रस्थान हो गई, जो आज एक रात्रि निवास के लिए मारकंडे नामक स्थान पर रुकेगी और उसके बाद सुबह प्रातः कालीन अपने शीतकालीन प्रवास मुखवा में विराजमान होगी.

अब मां गंगा के दर्शन 6 महीने के लिए मुखवा में किए जाएंगे, वही पुरोहितों का कहना है कि इस साल यात्रा सीजन के दौरान गंगोत्री धाम में 9 लाख से भी ज्यादा श्रद्धालुओं ने गंगोत्री धाम के दर्शन किए.