Breaking News

राम मंदिर चंदा चोरी मामले में टिन्नू यादव, अनुकल्प मिश्रा समेत 8 लोगों पर FIR दर्ज     |   चंदा चोरी केस: SIT की सिफारिश के बाद राम जन्मभूमि ट्रस्ट की शिकायत पर FIR दर्ज     |   भारत के हाई कमिश्नर दिनेश त्रिवेदी ने बांग्लादेशी राष्ट्रपति को परिचय पत्र सौंपा     |   उत्तर प्रदेश: संभल में राइस मिल में हादसा, टैंक में घुसे 2 मजदूरों की मौत     |   बिहार: PMCH के प्रिंसिपल डॉक्टर नरेंद्र प्रताप सिंह पर गिरी गाज, पद से हटाए गए     |  

प्रयागराज महाकुंभ की वजह से बहुत बढ़ गए हैं हवाई किराए

महाकुंभ मेले के लिए प्रयागराज में रोजाना लाखों श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। बड़े धार्मिक आयोजन की वजह से हवाई किराया काफी बढ़ गया है। टूर ऑपरेटरों का कहना है कि आने वाली उड़ानों में बहुत ज्यादा एडवांस बुकिंग और सीमित सीट उपलब्धता की वजह से भी हालात बिगड़ गए हैं। किराया बहुत ज्यादा होने की वजह से अब ये लोगों की जेब पर बहुत भारी पड़ रहा है। विश्व हिंदू परिषद की गुजरात शाखा ने PM मोदी को पत्र लिखकर इस मुद्दे पर ध्यान देने की अपील की है।

बता दें, हवाई किराया बहुत ज्यादा होने की वजह से अब महाकुंभ में जाना दूर-दराज के यात्रियों के लिए बहुत मुश्किल हो रहा है। ज्यादा किराए से परेशान लोगों ने सरकार से इसमें हस्तक्षेप करने की अपील की है। कई लोगों ने सरकार से महाकुंभ मेले में भाग लेने वाले श्रद्धालुओं के लिए यात्रा को और ज्यादा किफायती बनाने के लिए हवाई किराए को कम करने की अपील की है।