Breaking News

पाकिस्तान ने 'इस्लामाबाद वार्ता' के लिए आने वाले सभी लोगों को 'वीजा-ऑन-अराइवल' की अनुमति दी     |   कुवैत के बेस पर ड्रोन से हमला     |   वीडियो वायरल होने के बाद AIMIM ने हुमायूं कबीर की जनता पार्टी के साथ गठबंधन तोड़ा     |   हिज्बुल्लाह ने लेबनान बॉर्डर के पास इजरायली सैनिकों पर रॉकेट हमले का दावा किया     |   नई दिल्ली: नीतीश कुमार आज राज्यसभा सदस्य के तौर पर शपथ लेंगे     |  

सावन के पहले सोमवार पर केदारनाथ मंदिर में उमड़े श्रद्धालु

सावन महीने के पहले सोमवार को उत्तराखंड के केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। मंदिर परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। श्रद्धालुओं ने भी व्यवस्थाओं की तारीफ की। 

सावन महीना 22 जुलाई से शुरू हो गया है और सावन की शिवरात्रि दो अगस्त को मनाई जाएगी। इस दौरान भक्त हर सोमवार को शिव मंदिरों में जलाभिषेक करते हैं।

आज से कांवड़ यात्रा भी शुरू हो गई है। ये यात्रा दो अगस्त को भगवान शिव को गंगा जल अर्पित करने के साथ खत्म होगी। इस साल कांवड़ियों की संख्या लगभग 15-20 लाख रहने का अनुमान है।