Breaking News

फ्रांस में इबोला के पहले केस की पुष्टि हुई     |   रूस और भारत द्विपक्षीय व्यापार बढ़ाने की दिशा में काम कर रहे: क्रेमलिन     |   कोलकाता हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 4 हुई     |   कोलकाता हादसा: CM शुभेंदु अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे     |   कर्नाटक में 1 जुलाई से लागू होगी वीबीजी राम जी योजना     |  

बसंत पंचमी के अवसर पर श्रद्धालु कर रहे हैं पवित्र स्नान

प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में बसंत पंचमी पर तीसरे 'अमृत स्नान' के मौके पर आज सुबह श्रद्धालुओं ने संगम में पवित्र डुबकी लगाई। सिर्फ देश से ही नहीं, ब्लकि विदेश से भी बड़ी संख्या में लोग कुंभ में पवित्र स्नान के लिए पहुंचे हैं। इन्हें भी अमृत स्नान और आध्यात्म में विश्वास है।

नागा साधुओं समेत विभिन्न अखाड़ों के साधु-संतों ने सोमवार तड़के त्रिवेणी की ओर बढ़ना शुरू किया। बारी-बारी से अखाड़ों को स्नान के लिए जाना है। सूचना निदेशक शिशिर ने बताया कि सुबह चार बजे तक 16.58 लाख भक्तों ने स्नान किया था।

वहीं, 13 जनवरी से डुबकी लगाने वालों का कुल आंकड़ा 34.97 करोड़ तक पहुंच गया। इसमें 10 लाख कल्पवासी और 6.58 तीर्थयात्री भी शामिल हैं।