Breaking News

बिहार सीएम नीतीश कुमार ने 14 अप्रैल को बुलाई कैबिनेट की बैठक     |   कर्नाटक कांग्रेस के करीब 30 विधायक दिल्ली के लिए रवाना     |   पश्चिम बंगाल: नेताजी के प्रपौत्र चंद्र कुमार बोस ने टीएमसी जॉइन की, बीजेपी से इस्तीफा     |   बिहार में नए सीएम बनाने की कवायद तेज, शिवराज सिंह चौहान ऑब्जर्वर बनाए गए     |   मुंबई: मशहूर गायिका आशा भोसले का ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन     |  

केंद्र ने राज्यों से उत्तराखंड में श्रद्धालुओं की बढ़ते भीड़ को नियंत्रित करने को कहा

जिन राज्यों से चारधाम यात्रा के लिए सबसे ज्यादा संख्या में श्रद्धालु आते हैं, उन्हें ये सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है कि गैर-पंजीकृत किसी भी व्यक्ति को उत्तराखंड की यात्रा करने की अनुमति न दी जाए, जहां भीड़भाड़ के कारण कई समस्याएं पैदा हुई हैं।

ये मैसेज केंद्रीय गृह सचिव ने भेजा है, जिन्होंने यात्रा मार्ग पर भीड़-भाड़ कम करने के लिए उठाए गए कदमों की समीक्षा के लिए बैठक की थी। 

उत्तराखंड की मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारें ये देखने के लिए विचार कर रही हैं कि राज्य में श्रद्धालुओं का संख्या नियंत्रित रहे।

श्रद्धालुओं की भीड़ के कारण प्रशासन को पिछले हफ्ते 19 मई तक ऑफ़लाइन पंजीकरण पर रोक लगाने की घोषणा करनी पड़ी, जिसे अब 31 मई तक बढ़ा दिया गया है।

10 मई को केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट खुलने के साथ ही चार धाम यात्रा शुरू हो गई। बद्रीनाथ के कपाट 12 मई को खुले।