Breaking News

लोकसभा: ‘दलितों-आदिवासियों को हिंदू कहते, लेकिन जगह नहीं देते’, बोले राहुल गांधी     |   लोकसभा: ‘देश का चुनावी नक्शा बदलने की कोशिश’, परिसीमन बिल पर बोले राहुल गांधी     |   ‘दक्षिण के राज्यों को डरने की जरूरत नहीं’, लोकसभा में बोले राहुल गांधी     |   ‘हर क्षेत्र से दलित-आदिवासियों की भागीदारी खत्म हो रही’, लोकसभा में बोले राहुल गांधी     |   ‘इस बिल का मकसद राष्ट्रविरोधी’, लोकसभा में बोले विपक्ष नेता राहुल गांधी     |  

जम्मू में अमरनाथ यात्रा के लिए पंजीकरण शुरू, बड़ी संख्या में महिलाएं केंद्र पर पहुंचीं

Amarnath Yatra: अमरनाथ यात्रा के लिए पंजीकरण शुरू होने के बाद बुधवार को जम्मू में बड़ी संख्या में महिलाएं पंजीकरण काउंटरों पर पहुंची। अग्रिम पंजीकरण ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से उपलब्ध है।

57 दिनों की ये तीर्थयात्रा 3 जुलाई को अनंतनाग के पारंपरिक 48 किलोमीटर लंबे नुनवान-पहलगाम मार्ग और गांदरबल के 14 किलोमीटर लंबे लेकिन खड़ी चढ़ाई वाले बाल्टल मार्ग से शुरू होगी और 28 अगस्त को रक्षा बंधन के दिन पूरी होगी।

जम्मू में जम्मू-कश्मीर बैंक और पीएनबी सहित ऑफलाइन शाखाओं में बुधवार सुबह आठ बजे से ही लंबी कतारें लगनी शुरू हो गईं, क्योंकि श्रद्धालु पंजीकरण प्रक्रिया शुरू होने से एक घंटा पहले ही लाइन में लग गए थे।