Breaking News

केरलम में प्रधानमंत्री मोदी बोले- LDF सरकार जाएगी, जनता को NDA पर भरोसा     |   राजस्थान SI भर्ती 2021: HC ने सिंगल बेंच का फैसला बरकरार रखा, अभ्यर्थियों को झटका     |   'झूठ फैलाने में माहिर हैं LDF-UDF', केरल में विपक्षी गठबंधन पर PM मोदी का निशाना     |   अफगानिस्तान में आए 5.9 तीव्रता के भूकंप में एक घर ढहने से 8 लोगों की मौत     |   अमेरिकी विमानों को गिराए जाने का ईरान के साथ बातचीत पर नहीं पड़ेगा कोई असर: ट्रंप     |  

मां विंध्यवासिनी देवी के चरण स्पर्श पर रोक, नए साल पर श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में नए साल के मौके पर विंध्याचल धाम में श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए जिला प्रशासन ने विशेष इंतजाम किए हैं। इस मौके पर मां विंध्यवासिनी के दर्शन के लिए करीब 1.5 से दो लाख श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है।

दर्शन को सुचारु और व्यवस्थित बनाने के लिए नए साल के दिन मां के चरण स्पर्श पर रोक लगा दी गई है। ठंड से बचाव के लिए मंदिर परिसर और प्रमुख रास्तों पर हीटर और अलाव की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए रैन बसेरे बनाए गए हैं, जहां बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।

मंदिर परिसर, गंगा घाटों और प्रमुख मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। भीड़ नियंत्रण और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पुलिसकर्मियों और अधिकारियों की तैनाती की गई है।

इस बारे में जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने बताया कि नए साल पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कई इंतजाम किए गए हैं। बड़ी संख्या में आने वाले भक्तों को जल्दी और आसानी से दर्शन हो सकें, इसके लिए लंबी लाइनों को व्यवस्थित तरीके से चलाया जा रहा है, ताकि भीड़ नियंत्रित रहे और दर्शन में परेशानी न हो।