Breaking News

‘PM मोदी से हमारे रिश्ते अच्छे’, फ्रांस में द्विपक्षीय बैठक में बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   'पीएम मोदी के साथ कई मुद्दों पर हुई बात', मीटिंग के बाद बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   'मोदी शांत, संयमित और जबरदस्त...मैं उनके जैसा नहीं', पीएम की तारीफ में बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे पर PM मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी का आरोप, विशेषाधिकार समिति को सौंपी गई शिकायत     |   समाजवादी पार्टी के 25-26 सांसद टूटने को तैयार: केशव प्रसाद मौर्य     |  

Dehradun: झंडा जी मेले में उमड़ा आस्था का सैलाब, फहराया गया 90 फीट लंबा धार्मिक झंडा

उत्तराखंड के देहरादून में बुधवार को ऐतिहासिक झंडा जी मेला लगा। यहां श्री गुरु राम राय दरबार में 90 फीट लंबा धार्मिक झंडा फहराया गया। झंडा जी मेले में शामिल होने के लिए देशभर से श्रद्धालु देहरादून आते हैं।

झंडा जी मेला श्री गुरु राम राय की जयंती और शहर में उनके आगमन और दरबार साहिब की स्थापना की वर्षगांठ का प्रतीक है। देहरादून में झंडा मेले के दौरान फहराया जाने वाला धार्मिक झंडा दुंधली के जंगल से लाए गए 27 मीटर लंबे साल के पेड़ से बनाया जाता है।