Breaking News

नेपाल में ईंधन संकट के बीच सरकार का फैसला, अब हफ्ते में दो दिन छुट्टी     |   बंगाल के कूचबिहार पहुंचे पीएम मोदी, जनसभा को कर रहे संबोधित     |   कूचबिहार में प्रधानमंत्री मोदी बोले - रैली ने बदलाव पर मुहर लगा दी, बीजेपी की होगी प्रचंड जीत     |   बंगाल में संविधान की प्रक्रिया भी सुरक्षित नहीं, अधिकारियों को बंधक बनाया गया: PM मोदी     |   चुनाव में लालच रोकने के लिए ECI का एक्शन, जब्त किए ₹650 करोड़ की नकदी-शराब     |  

आज छत्तीसगढ़ दौरे पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह 23 से 25 अगस्त 2024 तक रायपुर प्रवास पर रहेंगे। वह 23 की रात्रि 10 बजे विशेष विमान से रायपुर पहुंचेंगे। 24 अगस्त को सुबह 10:30 बजे महाप्रभु वल्लभाचार्य आश्रम का दौरा करेंगे।

इसके बाद इसी दिन सुबह 11:30 बजे होटल मेफेयर, रायपुर में छत्तीसगढ़ और पड़ोसी राज्यों के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशकों के साथ अंतर्राज्यीय समन्वय बैठक में शामिल होंगे। इस बैठक के बाद दोपहर 2:30 बजे छत्तीसगढ़ के वामपंथी उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा व विकास संबंधी बैठक में सम्मिलित होंगे।

शाह 25 अगस्त 2024 को सुबह 10:30 बजे एनसीबी ऑफिस, रायपुर का उद्घाटन करेंगे और समीक्षा बैठक में भाग लेंगे। इसके बाद होटल मेफेयर, रायपुर में दोपहर 1:30 बजे छत्तीसगढ़ में सहकारिता के विस्तार से संबंधित बैठक में शामिल होंगे।

बताया जा रहा है कि केंद्रीय गृह मंत्री 24 अगस्त को नवा रायपुर में नक्सल प्रभावित राज्यों के मुख्य सचिवों और पुलिस प्रमुखों (डीपीजी) की बैठक लेंगे। इस बैठक में नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में तैनात अर्द्ध सैनिक बल के अफसर भी शामिल होंगे। इस दौरान नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में नक्सल विरोधी अभियान और विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे