हरियाणा बीजेपी के उपाध्यक्ष जी. एल. शर्मा रविवार को कांग्रेस में शामिल हो गए।
कांग्रेस ने बयान में कहा कि जी. एल. शर्मा के साथ बीजेपी और दूसरे संगठनों के 250 से ज्यादा पदाधिकारी और कई कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।
जी. एल. शर्मा हरियाणा सरकार में डेयरी विकास निगम के अध्यक्ष थे। पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने जी. एल. शर्मा को कांग्रेस में वापसी पर बधाई दी।
भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा, "कांग्रेस देश की एकमात्र पार्टी है जहां सभी समुदायों के हित सुरक्षित हैं। हम सभी मिलकर राज्य को रोजगार, विकास, खेल और निवेश में फिर से नंबर वन बनाने के लिए काम करेंगे।"
हरियाणा बीजेपी के उपाध्यक्ष जी. एल. शर्मा कांग्रेस में शामिल
You may also like
योगी सरकार की उत्साहवर्धक खेल नीति से 9 वर्षों में उत्तर प्रदेश बना खेलों की नई ताकत.
Uttarakhand: सीएम धामी ने CBSE टॉपर अरीना रघुवंशी को दी बधाई, बोले- यह तो बस शुरुआत है.
Uttarakhand: 'वाहन निषेध दिवस' अभियान का नहीं दिखा खास असर, पर्यटकों का आना-जाना रहा जारी.
'सत्य और न्याय का ही पक्ष लिया जाएगा', अभिषेक बनर्जी के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने पर बोली डोला सेन.