Breaking News

‘PM मोदी से हमारे रिश्ते अच्छे’, फ्रांस में द्विपक्षीय बैठक में बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   'पीएम मोदी के साथ कई मुद्दों पर हुई बात', मीटिंग के बाद बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   'मोदी शांत, संयमित और जबरदस्त...मैं उनके जैसा नहीं', पीएम की तारीफ में बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे पर PM मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी का आरोप, विशेषाधिकार समिति को सौंपी गई शिकायत     |   समाजवादी पार्टी के 25-26 सांसद टूटने को तैयार: केशव प्रसाद मौर्य     |  

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का विधानसभा घेराव, स्कूल-कॉलेज पर पड़ा प्रभाव

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस विधानसभा घेराव करने जा रही है। राजधानी रायपुर में बड़ी संख्या में प्रदेशभर से कांग्रेस के नेता-कार्यकर्ता शामिल होंगे। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए सभी कॉलेज और स्कूलों को वैकल्पिक व्यवस्था करने के लिए आदेश जारी किया है। इस रूट के पड़ने वाली शिक्षा संस्थानों में ऑनलाइन क्लासेस ली जाएगी। इससे लेकर पुलिस प्रशासन ने रूट मैप जारी किया है। 

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी सत्र के तीसरे दिन 24 जुलाई को विधानसभा घेराव करने जा रही है। इसके वजह से पंडरी से विधानसभा के रूट पर स्थित सभी स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे। इस रूट के पड़ने वाली शिक्षा संस्थानों में ऑनलाइन क्लासेस ली जाएगी। 

बता दें कि विधानसभा रूट पर भारी संख्या में कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता विधानसभा घेराव के लिए निकलेंगे, जिससे इस रास्तों से स्कूल या कॉलेज जाने वाले विद्यार्थियों को भारी ट्रैफिक समस्या का सामना करना पड़ सकता है। छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को देखते हुए भी यह फैसला लिया गया है। 24 जुलाई को इस रूट में पढ़ने वाली स्कूल कॉलेज के छात्रों के लिए संस्थान ऑनलाइन क्लासेस लेगी।