Breaking News

दीघा घाट पर बनेगा बिहार का पहला LPG आधारित शवदाह गृह     |   कानपुर: आंधी-बारिश में ऑटो पर गिरा पेड़, महिला और ड्राइवर की मौत     |   ईरान के देहदाश्त में स्ट्राइक, हमले में 4 लोगों की मौत     |   बहरीन: बापको ऑयल रिफाइनरी पर हमला, मिसाइल और ड्रोन से लगी भयंकर आग     |   मौत के मुंह से निकला US पायलट, गोलीबारी के बीच ईरान से सुरक्षित खोज लाई अमेरिकी सेना     |  

प्रदेश कांग्रेस में बड़ा बदलाव, कांग्रेस ने बदले कई जिला अध्यक्ष

छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियों में कांग्रेस पार्टी जुटी हुई है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देश पर प्रदेश कार्यकारिणी और नए जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। पार्टी की ओर से नियुक्त किए गए प्रदेश कार्यकारिणी और जिला अध्यक्षों के नामों की सूची भी जारी की गई है। यह नियुक्ति पार्टी की ओर से चुनावों की तैयारियों के तहत की गई है। 

लोकसभा चुनाव में हार के बाद कांग्रेस में संगठनात्मक बदलाव की अटकलें लगाई जा रही थीं। मीडिया में यह खबर आग की तरह फैली थी कि छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को राष्ट्रीय राजनीति में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। भूपेश बघेल के कांग्रेस महासचिव बनाने की अटकलें लगाई जा रही थीं लेकिन कद राज्य के पूर्व डेप्युटी सीएम टीएस सिंहदेव का बढ़ गया है। कांग्रेस ने टीएस सिंहदेव को बड़ी जिम्मेदारी दी है। चार राज्यों के विधानसभा चुनाव के लिए टीएस सिंहदेव को मेनिफेस्टो कमेटी का मेंबर बनाया गया है। कांग्रेस को टीएस सिंहदेव से 2018 वाली रणनीति की उम्मीद है।