Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

World Hepatitis Day 2024: हेपेटाइटिस से हो सकता है लिवर फेलियर

आजकल लिवर से जुड़ी गंभीर बीमारी का खतरा सता रहा है. हम बात करेंगे हेपेटाइटिस के कारण लिवर में किस तरह से इंफेक्शन बढ़ता है. हेपेटाइटिस के कारण लिवर में सूजन शुरू हो जाती है. एक समय के बाद लिवर फेलियर तक हो सकता है. यह कई दूसरी ऑटोइम्यून बीमारी के कारण भी हो सकती है.

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हेपेटाइटिस 4 तरह के होते हैं. हर तरह के हेपेटाइटिस एक दूसरे से काफी अलग होते हैं. हेपेटाइटिस के कुछ मामले काफी ज्यादा गंभीर होते हैं. उस बीमारी के कारण लिवर डेमैज, लिवर फेलियर, सिरोसिस, लिवर कैंसर या मृत्यु का खतरा बढ़ता है. 'वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन' के मुताबिक पूरी दुनिया में 354 मिलियन (35.4 करोड़) लोग क्रोनिक हेपेटाइटिस बी और सी से पीड़ित होते हैं.