Breaking News

केरलम में प्रधानमंत्री मोदी बोले- LDF सरकार जाएगी, जनता को NDA पर भरोसा     |   राजस्थान SI भर्ती 2021: HC ने सिंगल बेंच का फैसला बरकरार रखा, अभ्यर्थियों को झटका     |   'झूठ फैलाने में माहिर हैं LDF-UDF', केरल में विपक्षी गठबंधन पर PM मोदी का निशाना     |   अफगानिस्तान में आए 5.9 तीव्रता के भूकंप में एक घर ढहने से 8 लोगों की मौत     |   अमेरिकी विमानों को गिराए जाने का ईरान के साथ बातचीत पर नहीं पड़ेगा कोई असर: ट्रंप     |  

पीरियड्स के समय कौन-सा है सबसे सही विकल्प-पैड, कप या टैम्पोन

हर महिला की शरीर की बनावट, सुविधा और अनुभव अलग अलग होता है, इसलिए पीरियड्स के दौरान इस्तेमाल किए जाने वाले प्रोडक्ट भी अलग-अलग हो सकते हैं। आज के समय में महिलाओं के पास कई विकल्प मौजूद हैं जैसे सैनिटरी पैड, मेंस्ट्रुअल कप, और टैम्पोन। आइए जानें इन तीनों के फायदे, नुकसान और क्या कोण स पीरियड्स प्रोडक्ट आपके लिए सबसे सही ऑप्शन हो सकता है। 

1. सैनिटरी पैड (Sanitary Pads)

फायदे:

  • इस्तेमाल में आसान, खासकर पहली बार पीरियड्स शुरू करने वाली लड़कियों के लिए।

  • शरीर के अंदर नहीं डालना होता, इसलिए असहज महसूस नहीं होता।

  • मार्केट में आसानी से उपलब्ध।

नुकसान:

  • लंबे समय तक पहनने पर जलन या चुभन हो सकती है।

  • गर्मी में पसीने के कारण रैशेज हो सकते हैं।

  • पर्यावरण के लिए हानिकारक क्योंकि ये नॉन-बायोडिग्रेडेबल होते हैं।

2. मेंस्ट्रुअल कप (Menstrual Cup)

फायदे:

  • एक कप 8–12 घंटे तक सुरक्षा देता है।

  • बार-बार बदलने की जरूरत नहीं होती।

  • 5–10 साल तक चलता है, जिससे पैसे की बचत होती है।

  • पर्यावरण के लिए फायदेमंद।

नुकसान:

  • लगाने और निकालने में शुरू में कठिनाई हो सकती है।

  • हर इस्तेमाल के बाद अच्छी तरह से सफाई जरूरी होती है।

  • शुरुआत में शरीर के अंदर कुछ डालने में डर या असहजता महसूस हो सकती है।

3. टैम्पोन (Tampon)

फायदे:

  • छोटे आकार में होते हैं, यात्रा या खेलते समय सुविधाजनक।

  • तैराकी करते समय भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

  • सही तरीके से लगाने पर यह बिल्कुल महसूस नहीं होता।

नुकसान:

  • सही तरीके से ना लगाने पर असहजता और संक्रमण का खतरा हो सकता है।

  • हर 4–6 घंटे में बदलना जरूरी होता है।

  • पर्यावरण के लिए नुकसानदायक।

क्या है सबसे बेहतर विकल्प?

  • यदि आप पीरियड्स की शुरुआत में हैं या शरीर के अंदर कुछ डालने से असहज हैं, तो पैड आपके लिए बेहतर है।

  • यदि आप पर्यावरण के प्रति जागरूक हैं और थोड़ी मेहनत से नहीं डरतीं, तो मेंस्ट्रुअल कप एक बढ़िया और सस्ता विकल्प है।

  • यदि आप खेलकूद में सक्रिय हैं या ट्रैवल करती हैं, तो टैम्पोन सुविधाजनक साबित हो सकता है।